TVS Motor की सेल्स 33 प्रतिशत बढ़कर 3.68 लाख यूनिट्स से ज्यादा

TVS Motor की देश में टू-व्हीलर्स की सेल्स 21 प्रतिशत बढ़कर 2,67,502 यूनिट्स की थी। इसकी मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,84,023 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 22:55 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के टू-व्हीलर्स की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़ी है
  • TVS के टू-व्हीलर्स का एक्सपोर्ट 98 प्रतिशत बढ़कर 90,308 यूनिट्स का था
  • इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है

कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की तैयारी की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS Motor की फरवरी में बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 3,68,424 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 2,76,150 यूनिट्स बेची थी। इसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल्स 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 17,959 यूनिट्स की थी। इसके टू-व्हीलर्स की सेल्स 34 प्रतिशत बढ़ी है। यह 2,67,026 यूनिट्स की रही है। 

TVS Motor की देश में टू-व्हीलर्स की सेल्स 21 प्रतिशत बढ़कर 2,67,502 यूनिट्स की थी। इसकी मोटरसाइकिल्स की सेल्स लगभग 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,84,023 यूनिट्स की रही। कंपनी के स्कूटर्स की सेल्स 26 प्रतिशत बढ़कर 1,32,152 यूनिट्स पर पहुंच गई। कंपनी का कुल एक्सपोर्ट लगभग 85 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 98,856 यूनिट्स का रहा। TVS के टू-व्हीलर्स का एक्सपोर्ट 98 प्रतिशत बढ़कर 90,308 यूनिट्स का था। इसकी थ्री-व्हीलर की सेल्स 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 10,614 यूनिट्स की रही। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने iQube की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स करने की तैयारी की है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के एक्सपोर्ट की भी तैयारी की है। इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। TVS के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X का प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इसमें 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी है। TVS Motor की अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज को बढ़ाने की योजना है। कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इस सेगमेंट में कई कंपनियां अपने टू-व्हीलर लॉन्च कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.