• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महंगे पेट्रोल से निजात देगा सिंगल चार्ज में 230 km चलने वाला Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियतें

महंगे पेट्रोल से निजात देगा सिंगल चार्ज में 230 km चलने वाला Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियतें

Trouve H2 नेक्स्ट जनरेशन का यह स्कूटर बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करने का दावा करता है। पावर की बात करें तो यह स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 60 तक पहुंच सकता है। इस स्कूटर में 14 इंच के पहिये दिए गए हैं।

महंगे पेट्रोल से निजात देगा सिंगल चार्ज में 230 km चलने वाला Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियतें

Photo Credit: Twitter/Trouve Motor

Trouve H2 स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 60 तक पहुंच सकता है।

ख़ास बातें
  • Trouve Motor ने एक नए इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर H2 की झलक पेश की है।
  • Trouve H2 स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 60 तक पहुंच सकता है।
  • Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर 130-230 किमी की रेंज प्रदान करता है।
विज्ञापन
EV स्टार्टअप ट्रौव मोटर (Trouve Motor) ने एक नए इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर H2 की झलक पेश की है। कंपनी का कहना है कि Trouve H2 भारत का पहला हाइपर-मैक्सी स्कूटर है और अगस्त 2022 की शुरुआत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने स्कूटर को बैंगलोर में अपनी R&D फेसिलिटी में इन-हाउस डिजाइन और डेवलप किया है, जिसमें दो और मैक्सी स्कूटर पेश करने का प्लान है और ये सभी 2023 में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

4.3 सेकंड में 0 से 60 तक स्पीड


भारत के पहले हाइपर मैक्सी स्कूटर के रूप में जो दावा किए जा रहे है Trouve H2 में लिक्विड-कूल्ड मोटर, सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन, अपसाइड-डाउन फोर्क और मोनो-शॉक रियर मिलेगी। इसके अलावा यह स्कूटर 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। नेक्स्ट जनरेशन का यह स्कूटर बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करने का दावा करता है। पावर की बात करें तो यह स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 60 तक पहुंच सकता है। इस स्कूटर में 14 इंच के पहिये दिए गए हैं।
 

Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज


रेंज बहुत ज्यादा मायने रखती है तो Trouve H2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 130-230 किमी आंकी गई है। वर्तमान में मैक्सी-स्कूटर कैटेगरी में तीन मॉडल्स पर काम चल रहा है जो 2023 में देखे जाएंगे। वर्तमान में फंडिंग गोल 3 मिलियन यूएस डॉलर सीड फंडिंग में हैं। इसके अलावा कंपनी डीलरशिप सपोर्टग भी मांग रही है। H2 2022 में पहले लॉन्चिंग के साथ डीलर पार्टनर खोजना कंपनी के प्लान में सबसे आगे होगा।  फ्यूचरिस्टिक स्कूटर H2 मैक्सी स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स मिलेंगी। बेहतर शुरुआती बाइट और ब्रेक फील के लिए 2-पिस्टन कैलिपर्स आएंगे। पावर की बात करें तो 4.8 kW की कंटीन्यूअस पावर और 7.9 kW की मैक्सिमम पावर के साथ स्कूटर सेगमेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस डाटा में से एक होगा। टेक्नोलॉजी के मामले में इसमें राइडर्स को एडवांस इंटरनेट बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भी झलक पेश की थी जो कि 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ाने का दावा करती है।

Trouve H2 की प्री-बुकिंग
प्री-बुकिंग की बात करें तो Trouve H2 की प्री-बुकिंग अगस्त 2022 में शुरू होगी। लॉन्च की बात करें तो यह 2023 की पहली छमाही में आ सकता है। इसके अलावा ग्राहक कस्टमाइज्ड Trouve मर्चेंडाइज जीतने के अलावा प्री बुकिंग तक जल्दी पहुंच सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »