100 km रेंज देता है Trinity का Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर, परफॉर्मेंस भी है जबरदस्त!

Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन विंटेज स्कूटर जैसा है, जिसे आप भारत में Bajaj Chetak EV में भी देख चुके हैं। इसकी हेडलाइट गोल है और यह काफी हद तक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान ही दिखाई देता है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2022 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Trinity Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 110 kmph है
  • सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज मिलने का किया गया है दावा
  • यूरोप में मई महीने से होगा उपलब्ध

Trinity Uranus RS की यूरोप में शुरुआती कीमत 5,888 यूरो है

इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooters) की लोकप्रियता दुनिया भर में तेज़ी से बढ़ रही है और इस रेस में अब एक नया खिलाड़ी Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर भी जुड़ गया है। जर्मन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप Trinity का यह स्कूटर फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है और यह अगले महीने यानी मई में उपलब्ध होगा। कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर 110 kmph (किमी प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 100 km की रेंज दे सकता है।

Trinity की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Uranus RS की शुरुआती कीमत 5,888 यूरो (लगभग 4.8 लाख रुपये) होगी। स्कूटर फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और यह वेबसाइट के अनुसार, 27 मई से उपलब्ध होगा। इसके साथ कई कॉन्फिगरेशन ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जैसे कि 300 यूरो में बैटरी वारंटी एक्सटेंशन, 165 यूरो में ज्यादा क्षमता का फास्ट चार्जर, 46 यूरो में ब्राउन सीट कलर, 299 यूरो में परफॉर्मेंस लाइन किट, जो टॉप स्पीड को 100 kmph से 110 kmph कर देगी।

Uranus RS इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन विंटेज स्कूटर जैसा है, जिसे आप भारत में Bajaj Chetak EV में भी देख चुके हैं। इसकी हेडलाइट गोल है और यह काफी हद तक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के समान ही दिखाई देता है। 

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 11kW पीक पावर जनरेट करने वाली मोटर का ऑप्शन मिलता है, जो अधिकतम 110 kmph की टॉप स्पीड दे सकती है। इसमें दो 72V/32Ah, कुल 4.6kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज में 60 मील (करीब 97 किलोमीटर) दौड़ा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, बाइक के ईसीयू को राइडर की राइडिंग शैली के अनुसार ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे बैटरी परफॉर्मेंस को अनुकूलित किया जा सके। हाई स्पीड स्कूटर होने के बावजूद भी ट्रिनिटी यूरेनस आरएस को A1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और यूरोप में B196 एक्सटेंशन के साथ कार चालक का लाइसेंस रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसे चला सकता है।

यूरेनस आरएस तीन ड्राइविंग मोड के साथ आता है। शहर में आने-जाने के लिए, इको मोड टॉप स्पीड को 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित करता है। स्टैंडर्ड मोड आपको 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड तक ले जा सकता है, जबकि स्पोर्ट मोड में स्पीड लिमिट खत्म हो जाती है और स्कूटर मैक्सिमम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.