GPS Toll System: टोल अब GPS से कटेगा, 20 किमी तक फ्री यात्रा, जानें नए नियम

नए नियमों के मुताबिक 20 किलोमीटर तक आने-जाने के लिए कोई टोल नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • अब टोल GPS के माध्यम से काटा जाएगा।
  • सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम को मंजूरी दी।
  • फास्टैग का इस्तेमाल अभी जारी रहेगा।

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को मंजूरी दे दी है।

अगर आप भी टोल के झंझट को परेशानी मानते हैं तो अब राहत की खबर है। सरकार ने ट्रांसपोर्ट नियमों में बदलाव कर दिया है। अब टोल GPS के माध्यम से काटा जाएगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। तो क्या अब फास्टैग का इस्तेमाल नहीं होगा? पहले से मौजूदा फास्टैग किस काम आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको यहां देने जा रहे हैं। 

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवेज ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके मुताबिक, भारत में टोल कलेक्शन अब सैटेलाइट आधारित टेक्नोलॉजी यानी GPS के माध्यम से (via) होगा। इसके लिए ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS), ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS) और ऑन बोर्ड यूनिट्स (OBU) का इस्तेमाल होगा जो गाड़ियों में पहले से मौजूद होंगे। 
Advertisement

फास्टैग का क्या होगा? 
फास्टैग का इस्तेमाल अभी जारी रहेगा। फिलहाल फास्टैग और ऑटोमेटिक नंबर रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (ANPR) के जरिए भी टोल कटता रहेगा। 
Advertisement

20 किलोमीटर तक फ्री यात्रा
नए नियमों के मुताबिक 20 किलोमीटर तक आने-जाने के लिए कोई टोल नहीं लगेगा। जीएनएनएस, ओबीयू वाली गाड़ियों के लिए लेन अलग बनाई जाएगी। यानी अब टोल पर आपका अतिरिक्त समय नहीं लगने वाला है। जीएनएनएस, ओबीयू डिवाइसेज वाली गाड़ियों को सिर्फ उतना ही चार्ज देना पड़ेगा जितनी उन्होंने सड़क पर दूरी तय की है। जो गाड़ियां भारत में रजिस्टर्ड नहीं है और जिनमें GNSS डिवाइसेज नहीं लगे हैं, उनसे पुराने टोल कलेक्शन सिस्टम के जरिए ही टोल काटा जाएगा। 
Advertisement

कैसे कटेगा ऑटोमेटिक टोल? 
नए सिस्टम के माध्यम से टोल वसूली में सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका होने वाली है। ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (GPS), और ऑन बोर्ड यूनिट्स (OBU) गाड़ियों में लगे होंगे जो गाड़ी की ट्रैकिंग करेंगे। ये इस जानकारी को सैटेलाइट से शेयर करेंगे। यानी सैटेलाइट गाड़ी के द्वारा चली गई दूरी को उस वक्त माप रहा होगा। इस काम में GPS और GNNS डिवाइसेज मदद करेंगे। साथ ही हाईवे पर लगे कैमरे भी गाड़ी की लोकेशन की पुष्टि करेंगे। इससे डबल वैरिफिकेशन हो सकेगा कि गाड़ी ने कितनी दूरी तय की है। इसी दूरी के लिए चार्ज वसूला जाएगा।
Advertisement

दरअसल नया सिस्टम हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए लागू किया गया है। मौजूदा वक्त में वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर भुगतान के लिए कई मिनट रुकना पड़ता है। इससे टोल प्लाजा पर जाम भी लगता है और चालकों का समय व्यर्थ में जाता है। अब जीपीएस सिस्टम के आ जाने से गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी को मापकर ही टोल कट जाएगा। यह नया सिस्टम शुरुआत में कुछ बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लागू किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.