ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भरने के ये हैं तरीके

Motor Vehicles Act: ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भरने के तरीके खोज रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। जानें E-Challan का भुगतान कैसे किया जा सकता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Paytm की मदद से कुछ शहरों के E-Challan Payment है संभव
  • यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य शहरों की खुद की वेबसाइट हैं
  • क्रेडिट/ डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग की मदद से कर सकते हैं भुगतान

E-Challan Payment: ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भरने के ये हैं तरीके

Motor Vehicles Act: नए मोटर वाहन अधिनियम के लागू होने के बाद अब वाहन के मालिक ना केवल दस्तावेज को रेन्यू कर रहे बल्कि पीयूसी सर्टिफिकेशन भी ले रहे हैं। लोग अब ट्रैफिक पुलिस को ऑनलाइन दस्तावेज दिखाने के लिए आधिकारिक तरीके खोजने के साथ E-Challan Payment को ऑनलाइन भरने के भी तरीके तलाश रहे हैं। हम आज अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि आप कैसे ऑनलाइन अपने E-Challan Payment को कर सकते हैं और चलान स्टेटस को कैसे ट्रैक किया जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि विभिन्न शहरों और राज्यों में ट्रैफिक ई-चालान ऑनलाइन भुगतान के लिए अलग-अलग वेबसाइट हैं।
 

Ministry of Road Transport and Highways website: ट्रैफिक ई-चलान का ऐसे करें भुगतान

1) सबसे पहले बात सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ई-चालान वेबसाइट की। गौर करने वाली बात यह है कि इस्तेमाल के दौरान साइट गूगल क्रोम पर सही से काम नहीं कर रही थी, ऐसे में आपको क्रोम पर समस्या आ सकती है तो आप दूसरे ब्राउजर में इसे इस्तेमाल करने का प्रयास करें।
Advertisement
2) ई-चलान वेबसाइट खुलने के बाद Check Challan Status पर जाएं।
3) चलान स्टेटस को चेक करने के तीन विकल्प मिलेंगे, एक चलान नंबर, दूसरा वाहन नंबर और तीसरा Driving License नंबर।
4) अगर वैध ई-चालान मिलेगा तो आपको नीचे की ओर चलान दिखने लगेगा, साथ ही भुगतान के लिए विकल्प दिया जाएगा।
Advertisement
5) Pay Now पर क्लिक करते ही भुगतान के लिए आपके राज्य की वेबसाइट खुल जाएगी।
6) ई-चालान का भुगतान करने के लिए आप अपने क्रेडिट/ डेबिट कार्ड या फिर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Paytm: Paying traffic e-challan

1) ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भुगतान करने का दूसरा विकल्प है पेटीएम। Paytm App और वेबसाइट आंध्र प्रदेश, चेन्नई, फरीदाबाद, महाराष्ट्र और तेलंगाना ई-चालान सपोर्ट करती है।
Advertisement
2) इन शहरों या राज्यों के लिए ट्रैफिक ई-चालान का भुगतान करने के लिए पेटीएम (या तो ऐप या वेबसाइट) पर ई-चालान पेमेंट पेज खोलें।

E-Challan Payment: Paytm की मदद से भी भर सकते हैं ई-चलान


3) इसके बाद पेटीएम आपको संबंधित ई-चालान ऑथोरिटी का चयन करने का विकल्प देगा, ऑथोरिटी का चयन करें।
4) इसके बाद आपको ई-चालान देखने के लिए चालान नंबर, वाहन नंबर या फिर ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करना होगा।
Advertisement
5) यदि ई-चालान मिलता है तो आपके सामने सारी डिटेल आ जाएगी, साथ ही आपको भुगतान के लिए भी विकल्प मिलेगा।

यदि आपको ई-चालान भुगतान का विकल्प नज़र नहीं आता है तो आप अपने राज्य या शहर की ई-चलान पेमेंट वेबसाइट पर जाएं। हमने आपकी सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु और राजस्थान जैसे कुछ शहरों की वेबसाइट के लिए लिंक दिए हैं।
Advertisement

(ज्ञात हो, पेटीएम की मालिक कंपनी 197 कम्युनिकेशंस ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.