500 km की ड्राइविंग रेंज वाली Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सोलर सनरूफ का मिलेगा ऑप्शन

Toyota BZ4X EV को बाज़ार में 2022 के मध्य तक लॉन्च करने की योजना बनाई गई है और कंपनी का Toyota का कहना है कि 2025 तक bZ सीरीज़ में और सात मॉडल जोड़े जाने की योजना है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 नवंबर 2021 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार को किया गया पेश
  • सोलर सनरूफ और विंग-शेप स्टीयरिंग योक का मिलेगा ऑप्शन
  • सिंगल चार्ज में 310 मील (लगभग 499 किलोमीटर) तक की रेंज दे सकती है

Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज रेंज 310 मील तक है

जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electirc SUV) bZ4X से पर्दा उठा दिया है। यह कार पिछले कुछ समय से अपने खूबसूरत डिज़ाइन और जबरदस्त रेंज के चलते सुर्खियों में रही है। कंपनी की बिल्कुल नई और पहली bZ सीरीज़ का यह पहला मॉडल सिंगल चार्ज में लगभग 499 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। कंपनी ने इसमें अलग से सोलर सनरूफ और विंग शेप स्टीयरिंग योक का ऑप्शन भी दिया है। टोयोटा आने वाले समय में इस सीरीज़ में और भी कई मॉडल्स जोड़ने वाली है।

BZ4X EV को बाज़ार में 2022 के मध्य तक लॉन्च करने की योजना बनाई गई है और कंपनी का Toyota का कहना है कि 2025 तक bZ सीरीज़ में और सात मॉडल जोड़े जाने की योजना है। Toyota ने bZ4X और आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए सुबारू कॉर्पोरेशन (Subaru Corporation) के साथ मिलकर खास EV प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
Advertisement

दिखने में यह ईवी काफी आकर्षक लगती है और फीचर्स के मामले में भी यह किसी से कम नहीं है। इसमें पारंपरिक शेप का स्टीयरिंग व्हील मिलता है, लेकिन कंपनी ने Tesla की नई Model S इलेक्ट्रिक कार की तरह एक आधुनिक स्टाइल का स्टीयरिंग योक भी तैयार किया है, जो ऑप्शनल खरीद के रूप में मिलेगा। इस स्टीयरिंग योक को कंपनी 'विंग-शेप' कह रही है। इस योक केवल 150 डिग्री (साइड बाय साइड) तक घुमाने की जरूरत है, जिससे ड्राइवर को स्टीयरिंग से कभी भी अपना हाथ हटाने की जरूरत नहीं है। कंपनी का कहना है कि यह स्टीयरिंग से हाथ हटाने के झंझट को दूर करेगा, जिससे यू-टर्न या बड़े मोड़ लेना आसान हो जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑप्शनल सोलर सनरूफ भी मिलेगा। ग्राहक स्टीयर-बाय-वायर सिस्टम को भी चुन सकते हैं, जिसे टोयोटा ने वन-मोशन ग्रिप नाम दिया है। 
 

bZ4X के इंटीरियर में एक अनूठा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्क्रीन को स्टीयरिंग व्हील से इस तरह से सेट किया गया है कि टोयोटा का कहना है कि इससे ड्राइवर के विज़न में सुधार होगा। सेंटर में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम सेट है और इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिज़िटल है। तस्वीरों से ही पता चलता है कि कार में लेग रूम का खासा ध्यान रखा गया है। कंपनी का दावा भी है कि इस एसयूवी को आराम को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है।
Advertisement

नए ईवी में 71.4 kWh का बैटरी पैक शामिल किया गया है, जिसके लिए टोयोटा का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 310 मील (लगभग 499 किलोमीटर) तक की रेंज निकाल सकती है। हालांकि, ऑल-व्हील-ड्राइव एडिशन की रेंज लगभग 460 किलोमीटर होगी। फ्रंट व्हील ड्राइव एडिशन150 kW मोटर से लैस है, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल पर प्रत्येक एक्सल में 80 kW की मोटर होगी। टोयोटा ने यह भी दावा किया है कि यह कार हाई-आउटपुट चार्जर्स के साथ आएगी और इसे 150 kW डायरेक्ट करंट की क्षमता के साथ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.