160 kmph की टॉप स्पीड वाली Toyota bZ3 इलेक्ट्रिक कार की तस्वीरें लीक, इस साल होगी लॉन्च!

Toyota bZ3 एक BYD Blade LFP बैटरी पैक का उपयोग करती है, लेकिन बैटरी का साइज अभी तक अज्ञात है। यह कथित तौर पर एक रियर-व्हील ड्राइव कार है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 17:40 IST
ख़ास बातें
  • साल की शुरुआत में, टोयोटा ने GAC के साथ मिलकर bZ4X को लॉन्च किया था
  • BZ3 के लिए, टोयोटा ने BYD के साथ हाथ मिलाया है
  • इस साल की आखिरी तिमाही के अंत तक चीन में लॉन्च होगी Toyota bZ3 EV

Toyota bZ3 एक BYD Blade LFP बैटरी पैक का उपयोग करती है

Photo Credit: CarNewsChina

bZ3 के नाम से Toyota जल्द एक नई इलेक्ट्रिक सेडान कार लॉन्च कर सकती है, जिसकी पहली झलक लीक हो गई है। चीन स्थित एक वेबसाइट ने इस अपकमिंग टोयोटा इलेक्ट्रिक सेडान कार की तस्वीर शेयर की है, जिसमें इसका डिजाइन साफ दिखाई देता है। इसके अलावा, वेबसाइट ने इस कार के बारे में कई अन्य जानकारियां भी मुहैया कराई है। बताया गया है कि Toyota bZ3 केवल चीन में लॉन्च होगी और इसकी टॉप स्पीड 160 km/h होगी। 

CarNewsChina ने Toyota bZ3 इलेक्ट्रिक कार की तस्वीर शेयर की है और यह भी बताया है कि यह इलेक्ट्रिक सेडान कार केवल चीन में लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार को कथित तौर पर FAW-Toyota ज्वाइंट वेंचर में बनाया जाएगा। रिपोर्ट में यह तक बताया गया है कि bZ3 चीनी मार्केट में इस साल की आखिरी तिमाही के अंत में लॉन्च होगा। bZ3 2021 bZ SDN कॉन्सेप्ट कार का प्रोडक्शन वर्जन है। फिलहाल Toyota की ओर से bZ3 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
Advertisement

इससे पहले ही साल की शुरुआत में, टोयोटा ने GAC के साथ मिलकर bZ4X को लॉन्च किया था, जो GAC की इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करती है। BZ3 के लिए, टोयोटा BYD के पास गई। हालांकि, प्लेटफॉर्म टोयोटा के अपने e-TNGA आर्किटेक्चर पर आधारित है।

टोयोटा bZ3 एक BYD Blade LFP बैटरी पैक का उपयोग करती है, लेकिन बैटरी का साइज अभी तक अज्ञात है। यह कथित तौर पर एक रियर-व्हील ड्राइव कार है। इसके बेस मॉडल में 183 hp और टॉप-स्पेक मॉडल में 244 hp पावर होने की बात भी कही गई है। दोनों मॉडल्स की टॉप स्पीड 160 किमी / घंटा तक सीमित होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.