Bajaj Chetak से लेकर Ather 450 तक ये हैं टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 150KM तक की है रेंज

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक देश में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की कुल बिक्री में टू व्‍हीलर्स की भागीदारी सबसे ज्‍यादा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 10:59 IST
ख़ास बातें
  • तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों को इस बारे में सोचने पर मजबूर किया है
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स डिमांड में हैं और लोग इन्‍हें पसंद कर रहे हैं
  • पारंपरिक ब्रैंड्स के अलावा यहां स्‍टार्टअप्‍स भी प्रोडक्‍ट ऑफर कर रहे हैं

एथर को ईवी सेगमेंट के बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसके पास सबसे ज्‍यादा इको-फ्रेंडली बाइक्‍स हैं।

Photo Credit: Twitter/@atherenergy

टू वीलर्स की डिमांड इंडिया में हमेशा बनी रहती है। ट्रांसपोर्ट के मामले में ये लोगों के लिए सबसे सहज हैं। लेकिन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों को ठिठकने पर मजबूर कर दिया है। इस वजह से लोग इलेक्ट्र्रिक व्‍हीकल्‍स की ओर देख रहे हैं। बीते एक साल में इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स की सेल में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुमान के मुताबिक देश में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की कुल बिक्री में टू व्‍हीलर्स की भागीदारी सबसे ज्‍यादा है। अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से बचने के लिए इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स पर शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस सेगमेंट के कुछ बेहतरीन स्‍कूटर और बाइक पर गौर फरमा सकते हैं। 
 

रिवोल्‍ट आरवी 400 (Revolt RV 400) 


Advertisement
Revolt RV400 इंडियन मार्केट की पहली AI- इनेबल्‍ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इस बाइक में 3.24KWh लिथियम बैटरी सेटअप है जो 75 प्रतिशत तक चार्ज होने में 3 घंटे और पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे लेता है। यह बाइक 150 किमी, 100 किमी और 80 किमी की तीन रेंज ऑफर करती है, जिसे इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड कहा जाता है। RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 85kmph है। Revolt RV 400 को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। यह दो वैरिएंट्स- स्टैंडर्ड और प्रीमियम में आती है। बाइक में साइड स्टैंड सेंसर, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, मोटरसाइकिल साउंड समेत कई खूबियां हैं। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये है। 
 

बजाज (Bajaj Chetak)

बजाज चेतक को कौन नहीं जानता। कंपनी ने 90 के दशक के इस मशहूर स्‍कूटर को इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल दिया है। नया बजाज चेतक एक सहज डिजाइन और स्टील बॉडी बिल्ड के साथ आता है। यह 4kW इलेक्ट्रिक मोटर को सपोर्ट करता है जो 16Nm का इलेक्ट्रिक टॉर्क जनरेट करती है। यह 4080W BLDC मोटर से पावर्ड है। इसकी बैटरी को चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं और यह सिंगल चार्ज पर 85 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्‍पीड 78 किमी प्रति घंटा है। बजाज चेतक की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होती है, जो दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम 1,15,000 रुपये तक जाती है। यह दो वैरिएंट- अर्बन और प्रीमियम में उपलब्ध है।
 

एथर 450/450X (Ather 450/ 450X)

एथर को ईवी सेगमेंट के बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसके पास सबसे ज्‍यादा इको-फ्रेंडली बाइक्‍स हैं। हाल ही में पेश किए गए एथर 450 और 450X पिछले मॉडलों से ज्‍यादा एडवांस हैं। 450X ई-स्कूटर 2.7kWh बैटरी पैक के साथ एक कॉम्पैक्ट और स्लीक डिजाइन को सपोर्ट करता है। यह 116km की रेंज देने का दावा करता है और 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह 80kmph की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। स्‍कूटर में स्मार्ट कंट्रोल और नेविगेशन सिस्टम के लिए 7 इंच का LCS डिस्प्ले है।
Advertisement

एथर 450X में 7 इंच का फुल-डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो 1.3GHz स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से पावर्ड है। इस स्‍कूटर में म्‍यूजिक और कॉल कंट्रोल करने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिया गया है। इसमें सिम भी लगाया जा सकता है। 

एथर 450 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1,27,000 रुपये है। फ्यूचर मेंटनेंस के लिए कंपनी 2 हजार रुपये और चार्ज करती है। 
Advertisement
 

जॉय ई बाइक मॉन्स्टर (Joy E Bike Monster)

जॉय ई-बाइक ई-मॉन्स्टर इस ब्रैंड का सबसे स्‍टाइलिश प्रोडक्‍ट है। इसका डिजाइन और स्टाइल काफी हद तक डुकाटी मॉन्स्टर से मिलता-जुलता है। हालांकि यह एक मिनी-बाइक है, जो छोटे पहियों पर चलती है। जॉय ई-बाइक ई-मॉन्स्टर में 72V/39Ah लिथियम-आयन बैटरी है जिसे चार्ज होने में 5 से 5.5 घंटे लगते हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। जॉय ई-बाइक मॉन्स्टर की कीमत 1,56,500 रुपये से शुरू होती है। 
 

हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन एचएक्स (Hero Electric Photon Hx)

Hero Photon HX में 26Ah बैटरी और 1.8kW मोटर लगी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45kmph है और यह  सिंगल चार्ज पर 108km की रेंज ऑफर करती है। इसकी बैटरी 5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है। यह ब्लैक और गोल्ड के दो कलर शेड्स में आता है। Hero Electric Photon HX की एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली/एनसीआर में सब्सिडी के साथ 74,240 रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.