सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर्स में Hero Splendor सबसे आगे, जानें आपका पसंदीदा टू-व्हीलर किस स्थान पर

Hero Splendor सीरीज़ की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 64,850 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है, जो 77,600 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2021 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Hero Splendor ने सितंबर 2021 में भी इस लिस्ट को किया था टॉप
  • इस साल आखिरी स्थान पर रही TVS Apache मोटरसाइकिल
  • Hero के टू-व्हीलर्स को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है

Top 10 Best Selling Two-Wheelers की लिस्ट में आखिरी स्थान पर TVS Apache ने बनाई

Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में बजट सेगमेंट का बेताज बादशाह है। यह हम नहीं कह रहा हैं, यह अक्टूबर महीने की सेल्स रिपोर्ट कह रही है। सितंबर महीने में Splendor न केवल टॉप सेलिंग (सबसे ज्यादा बिकने वाली) मोटरसाइकल थी, बल्कि इसने बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर का खिताब भी हासिल किया था और अब, अक्टूबर महीने की लिस्ट जारी हो चुकी है, जहां Hero Splendor एक बार फिर टॉप 10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल्स में लीड कर रही है। देश में Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर), TVS Apache (टीवीएस अपाचे), Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन), Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना), जैसे धुरंधरों को पछाड़ हीरो टू-व्हीलर मार्केट का हीरो बन गया है।

शुरुआत अक्टूबर महीने की लेटेस्ट रिपोर्ट से करते हैं। इस साल अक्टूबर महीने में  Hero Splendor को 2,67,821 ग्राहकों ने खरीदा था। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 15.19 फीसदी कम है। अक्टूबर 2020 में इस मोटरसाइकल को 3,15,798 लाख लोगों द्वारा खरीदा गया था। वहीं, बात सितंबर की करें, तो इस साल सितंबर महीने में Hero Splendor को 2.77 लाख ग्राहकों ने खरीदा था।

भारतीय बाजार में Hero Splendor को कई मॉडल्स में खरीदा जा सकता है। मार्केट में Hero Splendor Plus BS6, Hero Splendor iSmart BS6, Hero Super Splendor BS6 और Hero Splendor Plus Black and Accent मॉडल उपलब्ध हैं। हीरो स्पलेंडर सीरीज़ की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 64,850 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) है, जो 77,600 रुपये (दिल्ली, एक्स-शोरूम) तक जाती है। Hero अपने टू-व्हीलर्स की बिक्री ऑनलाइन भी कर रही है। कंपनी के टू-व्हीलर्स को कंपनी की ऑनलाइन eShop से फुल पेमेंट या फाइनेंस में घर बैठे खरीदा जा सकता है।

टॉप 10 बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल में भी Hero रही। Hero HF Deluxe अक्टूबर 2021 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। बाइक की कुल 1,64,311 यूनिट्स बेची गई। जबकि, अक्टूबर 2020 में इसे 2,33,061 लोगों ने खरीदा था।

अक्टूबर 2021 में, Honda के गियरलेस स्कूटर Activa की 196,699 यूनिट्स बेची गई, जिसमें 18% की सालाना गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ समय से इस स्कूटर ने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की लिस्ट में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखी है।
Advertisement

113,554 यूनिट्स के साथ Honda CB Shine चौथे स्थान पर रही, यहां भी 4.2% की सालाना गिरावट देखने को मिली। पांचवां स्थान Bajaj Platina को मिला, जिसकी अक्टूबर 2021 में 84,109 यूनिट्स बिकी। TVS Jupiter, अक्टूबर 2020 में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स की लिस्ट में आठवें स्थान पर था, लेकिन इस साल यह दो स्थान ऊपर आ गया है और छठे स्थान पर बैठ गया है। इस स्कूटर की पिछले महीने 72,161 यूनिट्स बिकी। 

TVS XL Super की पिछले महीने 55,356 यूनिट्स बिकी और यह पिछले साल की तुलना में दो स्थान फिसल कर सातवें नंबर पर आया। Bajaj Pulsar की इस साल अक्टूबर में 48,662 यूनिट्स बिकी और इसने आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। Suzuki Aceess ने पिछले साल भी नौवें स्थान पर था और 46,450 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह इस साल भी नौवें स्थान पर रहा। लिस्ट में आखिरी स्थान पर TVS Apache ने बनाई। इस साल अक्टूबर में इस बाइक की 39,799 यूनिट्स बिकी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.