2021 की टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स में Tesla नंबर वन, BYD ने हासिल किया दूसरा स्थान

अमेरिका की टेक दिग्गज टेस्ला, टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी के तौर पर 2018 से ही बनी हुई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2022 19:06 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर 2021 में टेस्ला ने 1 लाख 70 हजार नए रजिस्ट्रेशन किए।
  • BYD ने दिसंबर 2021 में 93,293 व्हीकल्स की सेल की।
  • टेस्ला का मार्केट शेयर 2021 में 14 प्रतिशत रहा।

बीते साल Tesla के रिवेन्यु में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Tesla ने टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड का तमगा बरकरार रखा हुआ है। हाल ही में जारी इंडस्ट्री डेटा में कंपनी टॉप ईवी मैन्युफैक्चरर (Top EV Manufacturer) की पोजीशन पर है। 2021 की टॉप ईलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड (Top Electric Vehicle Brand) के तौर पर कायम टेस्ला इस पोजीशन को 2018 से ही बनाए हुए है। इसके बाद दुनिया दूसरी सबसे बड़ी ईवी मैन्युफैक्चरर (Second Largest EV Manufacturer) के तौर पर बीवाईडी (BYD) का नाम आता है। चाइनीज कारमेकर BYD ने दिसंबर 2021 में लगभग 1 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी और यह टेस्ला के बाद दूसरे स्थान पर थी। 

अमेरिका की टेक दिग्गज टेस्ला, टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी के तौर पर 2018 से ही बनी हुई है। दिसंबर 2021 में इसने 1 लाख 70 हजार नए रजिस्ट्रेशन किए। इसके बाद BYD ने 93,293 यूनिट्स की सेल की और दूसरा स्थान हासिल किया। बीईडी (BYD) चीन के अलावा विश्वभर में कई देशों में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। तीसरे नम्बर पर SGMW* Joint Venture रही जिसने 61,306 रजिस्ट्रेशन किए। इसी लिस्ट में Ford ने 500 रजिस्ट्रेशन किए, Geely ने 11,348 रजिस्ट्रेशन और Porsche ने 10,631 रजिस्ट्रेशन किए। Mercedes, Volkswagen, BMW और SAIC समेत कई चाइनीज ईवी मेकर्स ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल दुनियाभर में चिप की कमी आई।  इसके बावजूद टेस्ला ने 87 प्रतिशत अधिक व्हीकल बेचे। बीते साल Tesla के रिवेन्यु (Tesla Revenue 2021) में 71 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टेस्ला ने 2021 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) की बढ़ती डिमांड के कारण 5.5 अरब डॉलर (लगभग 4.1 खरब रुपये) का मुनाफा कमाया। लेकिन पिछले तीन सालों में इसके मार्केट शेयर में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। हाल ही में जारी एक प्रेस रिलीज में कंपनी ने यह भी कहा कि सप्लाई चेन में अभी भी कमी चल रही है जिसका असर इस साल के मध्य तक बना रहेगा। 

BYD ग्रोथ के मामले में टेस्ला से कहीं आगे चल रही है। कंपनी ने 2021 में व्हीकल्स की बिक्री में तीन गुना वृद्धि की। वहीं, टेस्ला का मार्केट शेयर 2021 में 14 प्रतिशत रहा जो कि 2019 में 17 प्रतिशत था। बीवाईडी चीन में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पंजे जमा रही है। हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में इलेक्ट्रिक स्कूल बसें लाने की घोषणा की है। ये बसें टाइप-ए होंगी और इनको टाइप-डी बसों की तुलना में छोटे साइज में बनाया जाएगा। ये कम संख्या में स्टूडेंट्स को लाने के लिए इस्तेमाल हो सकेंगीं। कंपनी इनमें खास ऑफ़लाइन ग्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी जिससे स्कूल को खाली समय में पावर उपलब्ध करवाई जा सकेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  5. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  9. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.