सिंगल चार्ज में 525 KM चलने वाली Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार भारत की सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी

Tesla Model Y AWD डुअल मोटर के साथ आती है और कंपनी का दावा है कि यह कार 0-96 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अगस्त 2021 19:58 IST
ख़ास बातें
  • भारत में रोड टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी Tesla Model Y इलेक्ट्रिक कार
  • भारत में Model 3 के लॉन्च की भी संभावना
  • 4.8 सेकंड में 0-96 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है Model Y

Tesla Model Y से पहले Model 3 इलेक्ट्रिक कार को भी भारत में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है

एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla के भारत आगमन की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। हालांकि फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाज़ार में किस दिन उतारेगी। पिछले कुछ महीनों में Tesla की Model 3 इलेक्ट्रिक कार (Electric car) को भारत में रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अब, लेटेस्ट वीडियो में Model Y को बिना कैमोफ्लाज के रोड पर दौड़ते देखा गया है। खबरों की मानें तो Tesla इलेक्ट्रिक कार भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। Model 3 के बाद Model Y का रोड टेस्टिंग में दिखना काफी हद तक यह साफ कर देता है कि टेस्ला इन दोनों कारों को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

MotorBeam ने अपने Instagram पोस्ट में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें नीले रंग की Tesla Model Y कार रोड पर दौड़ती नज़र आ रही है। कार को कैमोफ्लाज में छिपाया नहीं गया है। जैसा कि हमने बताया, इससे पहले Model 3 इलेक्ट्रिक कार भी भारत में सड़कों पर दौड़ती नज़र आ चुकी है। इन दोनों टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को एक ही प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। हालांकि दोनों अलग-अलग कैटेगरी में आती है। Model 3 इलेक्ट्रिक सेडान कार है। वहीं, Model Y कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV Car) है।

बता दें, Tesla Model Y भारत से बाहर कई देशों में बेची जाती है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल विशाल 15-इंच डिस्प्ले है, जिसे डैशबोर्ड के बीच में फिट किया गया है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम के जरिए कार के सभी फीचर्स को कंट्रोल किया जाता है।

पावर और रेंज की बात करें, तो Tesla Model Y AWD डुअल मोटर के साथ आती है और कंपनी का दावा है कि यह कार 0-96 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। कार की टॉप स्पीड 217 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह सिंगल चार्ज में 525 किलोमीटर चल सकती है। कार में हर तरफ कई कैमरा फिट किए गए हैं, जो आसपास (360 डिग्री) की लाइव फुटेज इंफोटेनमेंट सिस्टम में दिखाते हैं। इसमें 12 अल्ट्रासॉनिक सेंसर लगे हैं, जो आसपास की गाड़ियों को डिटेक्ट करते हैं और कार को टक्कर से बचाने का काम करते हैं। ये सेंसर ड्राइवर को पार्किंग में भी मदद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.