Tesla ने चीन में खोला शोरूम, अमेरिकी संगठन ने दे डाली बंद करने की धमकी

अमेरिकी काउंसिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए साफ शब्दों में यह तक लिख दिया है कि "एलन मस्क को टेस्ला के शिनजियांग शोरूम को बंद करना पड़ेगा।"

Tesla ने चीन में खोला शोरूम, अमेरिकी संगठन ने दे डाली बंद करने की धमकी

Tesla पहले से शंघाई में एक फैक्ट्री चलाती आ रही है

ख़ास बातें
  • Tesla ने चीन के Xinjiang प्रांत में खोला शोरूम
  • अमेरिकी राइट्स एंड ट्रेड ग्रुप के साथ-साथ अमेरिकी सेनेटर ने की आलोचना
  • काउंसिल ने कहा "एलन मस्क को बंद करना पड़ेगा टेस्ला का शिनजियांग शोरूम"
विज्ञापन
Tesla ने चीन के शिनजियांग (Xinjiang) प्रांत में अपना शोरूम खोलने का फैसला किया, लेकिन इसकी घोषणा के साथ ही कंपनी को अमेरिकी राइट्स एंड ट्रेड ग्रुप की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ Tesla उन कंपनियों में शामिल हो गई है, जो पहले चीनी क्षेत्र में बिजनेस करने के मामले में विवादों में फस चुकी हैं।

न्यूज़ एजेंसी Reuters के अनुसार, शिनजियांग प्रांत हालिया वर्षों में पश्चिमी सरकारों और चीन के बीच मतभेदों का केंद्र बन गया है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक्सपर्ट्स और राइट्स (अधिकार) ग्रुप का अनुमान है कि उइगर्स, मुस्लिम अल्पसंख्यकों समेत दस लाख से अधिक सदस्यों को वहां शिविरों में कैद किया गया है। हालांकि, चीन ने प्रांत में जबरन मजदूरी कराने या अन्य दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि शिविर वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करते हैं और कंपनियों को वहां की पॉलिसी का सम्मान करना चाहिए।

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने बीते शुक्रवार को अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी (Urumqi) में शोरूम खोलने की घोषणा की। अपने वीबो पोस्ट में कंपनी ने लिखा "2021 के आखिरी दिन हम शिनजियांग में मिलते हैं।"

इसके बाद मंगलवार को, सबसे बड़े अमेरिकी-मुस्लिम वकालत संगठन Council on American-Islamic Relations ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि Tesla "नरसंहार को सपोर्ट कर रहा था।" बता दें, अमेरिका चीन में उइगर्स और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार को नरसंहार कहता है। अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों और चीन के बीच यह विवाद इस कदर गहराया हुआ है कि इन देशों ने फरवरी में चीन में होने वाले बीजिंग विंटर ओलंपिक्स (Beijing Winter Olympics) का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला भी लिया हुआ है।

अमेरिकी काउंसिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए साफ शब्दों में यह तक लिख दिया है कि "एलन मस्क को टेस्ला के शिनजियांग शोरूम को बंद करना पड़ेगा।"

रिपोर्ट कहती है कि इसी तरह की आलोचना अमेरिकी ट्रेड ग्रुप - Alliance for American Manufacturing, और अमेरिकी सेनेटर मार्को रूबियो (Marco Rubio) की ओर से भी आ चुकी है।

टेस्ला पहले से शंघाई में फैक्ट्री चलाती आ रही है, और चीन में टेस्ला की बढ़ती मांग के बीच प्रोडक्शन को बढ़ाने पर काम भी कर रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »