ऑटोपायलट मोड में दौड़ रही Tesla कार ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्‍कर, देखें वीडियो

आरोप है कि घटना के वक्‍त डॉक्‍टर अपने फोन में फ‍िल्‍म देख रहे थे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 फरवरी 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के अधिकारियों ने डैशकैम रिकॉर्डिंग जारी की है
  • एक टेस्ला व्‍हीकल को ऑटोपायलट मोड पर चलाया जा रहा है
  • तभी हाइवे के किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से उसकी टक्‍कर हो जाती है

इस वीडियो को YouTube पर पोस्ट किया गया है, जिसे कई बार देखा जा चुका है।

ऑटोनॉमस ड्राइविंग की बात आती है, तो सबसे पहले नाम आता है टेस्‍ला (Tesla) का। लेकिन हाल में आए एक वीडियो ने इस पर कुछ सवाल खड़े किए हैं। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के अधिकारियों ने एक डैशकैम रिकॉर्डिंग जारी की है। इसमें एक टेस्ला व्‍हीकल को ऑटोपायलट मोड पर चलाया जा रहा है। तभी हाइवे के किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से उसकी टक्‍कर हो जाती है। इस वीडियो को YouTube पर पोस्ट किया गया है, जिसे कई बार देखा जा चुका है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के दो अधिकारी हाइवे के किनारे पार्क पुलिस व्‍हीकल के आगे खड़े हुए हैं। कुछ देर बाद एक टेस्‍ला गाड़ी, पुलिस की गाड़ी को पीछे से टक्‍कर मारती है। दोनों पुलिस अधिकारी किसी तरह खुद को बचाते हैं। इसके बाद टेस्‍ला कार हाइवे के किनारे ढलान पर लुढ़कते हुए एक पेड़ से टकराकर रुक जाती है। 
Advertisement



Carscoops की एक रिपोर्ट के अनुसार, शेरिफ कीथ स्टोन ने कहा कि यह दुर्घटना भीषण हो सकती थी। किस्‍मत से मौके पर मौजूद दो पुलिसवालों में से एक ने दूसरे को धक्‍का देकर हटा दिया। इस तरह उनकी जान बच गई। उन्‍होंने कहा कि यह हादसा लोगों की जान ले सकता था। 
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दुर्घटना में शामिल मॉडल- ‘टेस्ला मॉडल S' था। इसे देविंदर गोली नाम के डॉक्टर चला रहे थे। यह घटना अगस्‍त 2020 की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के वक्‍त डॉक्‍टर अपने फोन में फ‍िल्‍म देख रहे थे। जब यह एक्‍सीडेंट हुआ, तब मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी वहां एक अन्‍य हादसे की जांच कर रहे थे। टेस्‍ला कार से जुड़े मामले में डॉक्‍टर की गिरफ्तारी हुई और उनके गलत ड्राइविंग और पुलिस व्‍हीकल को टक्‍कर मारने से संबंधित आरोप लगाए गए। पिछले साल सितंबर में इसी तरह की एक और घटना फ्लोरिडा में हुई थी। इसमें पुलिस व्‍हीकल को टेस्ला मॉडल 3 EV ने पीछे से टक्कर मार दी थी। 
Advertisement

ऐसे हादसे कारों में ऑटोपॉयलट मोड पर सवाल खड़े करते हैं। यह पूछा जा सकता है कि क्‍या ऑटोपायलट मोड के साथ निश्चिंत होकर सफर किया जा सकता है। गौरतलब है कि टेस्‍ला भारत में भी अपनी कारों की बिक्री शुरू करना चाहती है। दोनों के बीच संभावित टैक्‍स बेनिफ‍िट को लेकर गतिरोध है। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट के अनुसार, अब सरकार चाहती है कि देश में इम्‍पोर्ट टैक्‍स में छूट पाने के योग्‍य होने के लिए टेस्‍ला 500 मिलियन डॉलर मूल्य के लोकल ऑटो कॉम्‍पोनेंट्स खरीद ले। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टेस्ला को यह शर्त दी गई है कि वह लोअर बेस पर लोकल ऑटो पार्ट्स की खरीद शुरू कर सकती है। टेस्‍ला ने अभी इस पर कुछ नहीं कहा है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.