जोधपुर में तनाव, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

इंटरनेट शटडाउन है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

जोधपुर में तनाव, अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंसा को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है।

ख़ास बातें
  • दो समुदायों के लोगों के बीच झंडे को लेकर बढ़ा व‍िवाद
  • पत्‍थरबाजी में कई लोग घायल हुए
  • पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा है
विज्ञापन
ईद से ठीक पहले राजस्थान के जोधपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां दो समुदायों के लोगों के बीच झंडे को लेकर बढ़ा व‍िवाद पत्‍थरबाजी तक पहुंच गया। इसमें कई लोग घायल हुए। पुलिसकर्मी और पत्रकारों को भी चोटें आई हैं। प्रशासन ने कदम उठाते हुए सोमवार रात करीब एक बजे से इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शहर के जालोरी गेट इलाके में दो समुदायों के बीच और ताजा झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बहरहाल, इलाके में इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परशुराम जयंती के मौके पर जालोरी गेट सर्कल पर भगवा झंडा लगाया गया था, जिसे हटाकर वहां ईद का झंडा लगाने पर मामला बिगड़ गया। धीरे-धीरे करके हालात बिगड़ते चले गए और दोनों तरफ से पत्‍थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से शांत होने की अपील की। नहीं मानने पर बल प्रयोग करना पड़ा। करीब 6 पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं। इलाके में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इंटरनेट शटडाउन है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। 

इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने हिंसा को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इलाके में कानून और शांति व्‍यवस्‍था कायम की जाए। सीएम ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

न्‍यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इलाके में मंगलवार को भी ताजा झड़प देखने को मिली। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जोधपुर के पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई ने कहा है स्थिति नियंत्रण में है, फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। हम इसे (झंडा फहराने की घटना पर) देख रहे हैं।

इलाके में सभी 2जी/3जी/4जी/डेटा (मोबाइल इंटरनेट), बल्क एसएमएस/एमएमएस/वॉट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और इंटरनेट सर्विसेज को अगले आदेश तक सस्‍पेंड कर दिया गया है। इस दौरान लोग सिर्फ वॉयस कॉल कर सकेंगे। ब्रॉडबैंड इंटरनेट और लीज लाइनें चलती रहेंगी। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने प्रशासन को कड़ी निगरानी रखने और हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: rajasthan, Jodhpur, internet down, clash in jodhpur, clash
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »