Teachers' Day: गूगल ने शिक्षक दिवस पर डूडल बनाकर किया शिक्षकों का सम्मान, दिया यह संदेश

Teachers' Day Google Doodle: टीचर्स डे के गूगल डूडल में एक लाल रंग के ऑक्टोपस को क्लास लेते दिखाया गया है। यह क्लास पानी के भीतर लगी है जहां मछलियां विधार्थी बनी हैं।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 11:42 IST
ख़ास बातें
  • भारत हर साल 5 सितंबर को मनाता है शिक्षक दिवस
  • पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का इस दिन जन्म हुआ था
  • गूगल डूडल से संदेश दिया गया है, शिक्षक की भूमिका बहुआयामी है

Teachers' Day Google Doodle: शिक्षक दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर किया शिक्षकों का सम्मान

आज पूरा भारत शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मना रहा है। इस मौके पर Google ने डूडल बनाकर अपनी तरफ से सभी शिक्षकों का सम्मान किया है। Teachers' Day 2019 के Google Doodle में लाल रंग के ऑक्टोपस को दिखाया गया है। यहां ऑक्टोपस शिक्षक की भूमिका निभा रहा है। बता दें कि हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसके साथ हर साल हमारा सामना नए गूगल डूडल से होता है। याद रहे कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है।

टीचर्स डे के गूगल डूडल में एक लाल रंग के ऑक्टोपस को क्लास लेते दिखाया गया है। यह क्लास पानी के भीतर लगी है जहां मछलियां विधार्थी बनी हैं। Teachers' Day Google Doodle में एक बोर्ड भी है जहां पर गणित, रसायन शास्त्र और म्यूजिक जैसे विषयों को जगह मिली है। शिक्षक को क्लास लेते, एसाइनमेंट जमा करते, एक्सपेरिमेंट करते और गणित के सवाल का जवाब देते हुए दिखाया गया है।

भारत हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् Sarvepalli Radhakrishnan के जन्मदिन के मौके पर शिक्षक दिवस मनाता है। पूर्व राष्ट्रपति का जन्म 5 सितंबर 1988 को तमिलनाडु में हुआ था। वे चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज और कलकत्ता यूनिवर्सिटी में पढ़ा चुके हैं। वे 1931 से 1936 के बीच आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर भी थे।

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता था। भारतीय समाज में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सुशोभित किया है।

टीचर्स डे के मौके पर बने नए गूगल डूडल से संदेश देने की कोशिश की गई है कि हमारे जीवन में शिक्षक की भूमिका सिर्फ एक आयाम तक सीमित नहीं है। वे हमें हर तरह की चीजें सिखाते हैं। शिक्षक का राष्ट्रनिर्माण में सबसे बड़ा योगदान होता है। वह समाज को नई दिशा देता है। यही वजह से भारत में आदिकाल से गुरू का दर्जा सबसे ऊपर रहा है। आखिकार भारत में ही गुरुकुल परंपरा की शुरुआत हुई थी। 5 सितंबर को सभी छात्र अपने गुरू को मार्गदर्शन देने के लिए धन्यवाद देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  2. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  3. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  4. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  5. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  6. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  7. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  8. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  9. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  10. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.