TCS को मिला 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा प्रॉफिट, कंपनी डिविडेंड भी देगी

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 19:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है
  • BSE पर लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 3,121 रुपये पर बंद हुआ
  • TCS के बड़े मार्केट्स में शामिल नॉर्थ अमेरिका में ग्रोथ सबसे अधिक रही

कंपनी ने कहा कि उसकी सर्विसेज के लिए डिमांड मजबूत है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 10,431 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने 8 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। कंपनी का शेयर तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले BSE पर लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 3,121 रुपये पर बंद हुआ। 

कंपनी के CEO, Rajesh Gopinathan ने बताया, "कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण है और हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी सर्विसेज के लिए डिमांड मजबूत बनी हुई है। हमने अपने सभी वर्टिकल्स और बड़े मार्केट्स में ग्रोथ की है। हमारी ऑर्डर भी अच्छी है। इसमें क्लाउड माइग्रेशन और आउटसोर्सिंग का बड़ा हिस्सा है।" TCS के बड़े मार्केट्स में शामिल नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की ग्रोथ 17.6 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रही। यूरोप में यह आंकड़ा लगभग 14.1 प्रतिशत और ब्रिटेन में 14.8 प्रतिशत रहा। इमर्जिंग मार्केटस में भारत में कंपनी की ग्रोथ 16.7 प्रतिशत, लैटिन अमेरिका में लगभग 19 प्रतिशत, मिडल ईस्ट और अफ्रीका में लगभग 8.2 प्रतिशत और एशिया पैसेफिक में 7 प्रतिशत की रही। TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, N Ganapathy Subramaniam ने कहा, "हमें प्राइसिंग स्थिर रहने का अनुमान है। यूरोप से डिमांड कुछ कम है। इन्फ्लेशन बढ़ने के कारण रिटेल सेगमेंट में ग्रोथ कम रह सकती है।" 

पिछले महीने TCS ने अपने स्टाफ को सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा था। कंपनी ने एंप्लॉयीज को भेजी ईमेल में बताया था कि एंप्लॉयीज को उनके सुपरवाइजर की ओर से बनाए गए रोस्टर के अनुसार एक सप्ताह में तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा। इसका उल्लंघन करने वाले एंप्लॉयीज के खिलााफ कंपनी कार्रवाई कर सकती है।  

हालांकि, ईमेल में इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी गई है। एंप्लॉयीज से अधिक जानकारी के लिए उनके HR बिजनेस पार्टनर्स से संपर्क करने को कहा गया है। कुछ सप्ताह पहले TCS ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एंप्लॉयीज को ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित किया था। कंपंनी ने एंप्लॉयीज को ऑफिस से काम करने के फायदों के बारे में बताने की कोशिश की थी। TCS ने 25x25 प्लान बनाया है। यह एक नया ऑपरेटिंग मॉडल है जिसमें किसी भी समय उसकी वर्कफोर्स के केवल 25 प्रतिशत को ऑफिस में मौजूद रहना होगा। इस प्लान को तीन वर्षों में पूरी तरह लागू किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.