TCS की जॉब छोड़ने वाली विमेन एंप्लॉयीज की बढ़ी संख्या, वर्क-फ्रॉम-होम पर सख्ती का असर

TCS सहित इस सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्क-फ्रॉम-होम से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2023 19:20 IST
ख़ास बातें
  • बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्क-फ्रॉम-होम से जुड़ी पॉलिसी को बदला है
  • यह इन कंपनियों से एंप्लॉयीज के जॉब छोड़ने का एक कारण भी बन रहा है
  • TCS ने एंप्लॉयीज के लिए सप्ताह में तीन दिन ऑफिस में होना जरूरी किया है

पिछले वित्त वर्ष के अंत में TCS का एट्रिशन रेट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.1 प्रतिशत का था

Photo Credit: Pexels

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में विमेन एंप्लॉयीज के जॉब छोड़ने या एट्रिशन की दर बढ़ गई है। TCS सहित इस सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्क-फ्रॉम-होम से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव किया है। यह इन कंपनियों से एंप्लॉयीज के जॉब छोड़ने का एक कारण भी बन रहा है। 

रिमोट तरीके से जॉब करने से वर्कप्लेस के साथ ही घर की जिम्मेदारियां संभालने में भी आसानी होती है। महामारी के दौरान बहुत सी सॉफ्टवेयर कंपनियों ने अपने एंप्लॉयीज के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की पॉलिसी लागू की थी। पिछले कुछ महीनों में TCS जैसी कंपनियों ने इस पॉलिसी में बदलाव किया है। इससे एंप्लॉयीज को अपने जॉब और अन्य जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल हो रही है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में TCS का एट्रिशन रेट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 20.1 प्रतिशत का था। इस बारे में कंपनी के चीफ ह्युमन रिसोर्सेज ऑफिसर, Milind Lakkad ने एनुअल रिपोर्ट में बताया है, "TCS में विमेन एंप्लॉयीज का एट्रिशन रेट पुरुषों की तुलना में कम रहा था। पिछले वित्त वर्ष में विमेन एंप्लॉयीज का अधिक एट्रिशन रेट हमारी जेंडर डायवर्सिटी को बढ़ाने के प्रयास के लिए एक झटका है।" 

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कोलेब्रेशन, मेंटोरशिप और टीम को बनाने जैसे वर्कप्लेस के जरूरी हिस्सों को नुकसान हुआ है। Milind ने बताया कि कंपनी की मौजूदा वर्कफोर्स में से आधी से अधिक को कोरोना वायरस के फैलने के बाद हायर किया गया था जब कंपनी का पूरा स्टाफ वर्क-फ्रॉम-होम पर था। पिछले कुछ महीनों में TCS ने अपनी इस पॉलिसी में बदलाव किया है। कंपनी ऐसे एंप्लॉयीज को मेमो दे रही है जो एक सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में मौजूद नहीं हैं। 

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 59,162 करोड़ रुपये रहा था। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में 50,591 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में उसके रिटेल और कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स (CPG) सॉल्यूशंस की बड़ी हिस्सेदारी थी। इसके CPG वर्टिकल की ग्रोथ 13 प्रतिशत की रही। इसके अलावा लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर वर्टिकल 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा था। कंपनी के बाकी वर्टिकल्स की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही थी। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Policy, TCS, Employees, Market, Growth, Notice, Demand, Attrition, convenience, Deal

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.