Tata Sky के एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स हुए महंगे, जानें दाम

Tata Sky SD की कीमत 300 रुपये बढ़ा दी है और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 200 रुपये महंगा कर दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि एसडी सेट-टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों का अंतर मात्र 100 रुपये का है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2019 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky 4K सेट-टॉप बॉक्स को 6,400 रुपये में बेचा जाता है
  • Tata Sky HD Box+ Recorder की बिक्री 9,300 रुपये में होती है
  • टाटा स्काई एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स पर काम कर रही है
Tata Sky SD और HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में दिवाली के दौरान कटौती की गई थी। अब कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ है। इस बार कंपनी ने दाम में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है। टाटा स्काई एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स नई कीमतों में इस डीटीएच ऑपरेटर की साइट पर उपलब्ध हैं। आखिरी कटौती के बाद टाटा स्काई एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,099 रुपये और एचडी सेट-टॉप बॉक्स कीमत 1,299 रुपये हो गई थी। अब कीमतों में बदलाव कर दिया गया है। अब Tata Sky के एसडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,399 रुपये और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,499 रुपये में बेचा जाएगा।

कंपनी ने एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 300 रुपये बढ़ा दी है और एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 200 रुपये महंगा कर दिया गया है। मज़ेदार बात यह है कि एसडी सेट-टॉप बॉक्स और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों का अंतर मात्र 100 रुपये का है। ऐसा करके कंपनी यूज़र्स को एचडी कनेक्शन ही चुनने के लिए प्रेरित करना चाहती है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही सेट-टॉप बॉक्स की मौज़ूदा कीमतें जुलाई में कटौती वाले दामों के बराबर है। कंपनी ने अब तक कई बार सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बदलाव किया है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने दाम बढ़ाने का फैसला किया है। Tata Sky के सेट-टॉप बॉक्स नई कीमतों में कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई।

एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स के अलावा टाटा स्काई के Tata Sky 4K सेट-टॉप बॉक्स को 6,400 रुपये और Tata Sky HD Box+ Recorder को 9,300 रुपये में बेचा जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि टाटा स्काई एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स पर काम कर रही है। दावा है कि इसे Tata Sky Binge+ के नाम से जाना जाएगा। यह मार्केट में एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स और डिश स्मार्ट हब को चुनौती देगी। पहले इस कंपनी के एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को 16 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.