90 के दशक की दमदार एसयूवी Tata Sierra ICE हुई Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश, जानें खासियतें

Bharat Mobility Global Expo 2025 आज से दिल्ली के प्रगति मैदान स्थिति भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में एक्‍सपो सेंटर में हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sierra ICE में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, एक 360 डिग्री कैमरा मिल सकता है।
  • Tata Sierra ICE में तीन 12.3 इंच स्क्रीन, एक प्रीमियम साउंड सिस्टम होगा।
  • Tata Sierra में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

Tata Sierra ICE

Photo Credit: Tata Sierra ICE

Bharat Mobility Global Expo 2025 आज से दिल्ली के प्रगति मैदान स्थिति भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में एक्‍सपो सेंटर में हो रहा है। इसी बीच Tata Motors ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Tata Sierra आईसीई कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया है। नई Sierra ICE कुछ-कुछ Sierra SUV पर बेस्ड है, जो कि 1990 के दशक में टाटा मोटर्स की लोकप्रिय एसयूवी थी। अब टाटा मोटर्स ने इस एसयूवी को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ वर्तमान लाइनअप में शामिल करने के लिए तैयार किया है। यहां हम आपको नई Tata Sierra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tata Sierra Engine & Power


Tata Sierra में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है जो 170 पीएस और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 2 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन भी मिल सकता है जो कि 170 पीएस और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जो कि वर्तमान में हैरियर और सफारी में आता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हो सकता है। 


Advertisement
Tata Sierra Features (Expected)


Tata Sierra कॉन्सेप्ट से पता चला है कि इसमें तीन 12.3 इंच स्क्रीन, एक प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जाएंगी। सिक्योरिटी फीचर्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, एक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और एडवांस ड्राइवर सिस्टम (ADAS) शामिल हो सकता है।


Tata Sierra Design


डिजाइन की बात करें तो Tata Sierra ICE कॉन्सेप्ट का डिजाइन पहले शोकेस की गई Sierra EV कॉन्सेप्ट जैसा लगता है, लेकिन यह एक ICE मॉडल होने के नाते काफी अलग भी है। यह पुरानी Sierra की याद के साथ खुद को अलग करती है। साथ ही इस एसयूवी में टाटा के अन्य मॉडल से मिलता जुलता स्टाइलिंग भी शामिल है। Sierra का फ्रंट हिस्सा काफी सीधा है, इसमें चौड़ाई में एक एलईडी लाइट बार और एक ग्रिल है जो कि अन्य टाटा मोटर्स कारों जैसी लगती है। इसमें स्लीक हेडलाइट्स है और फ्रंट बंपर ब्लैक और सिल्वर ट्रीटमेंट के साथ हैं। साइड में Sierra पुराने मॉडल के सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट, रेकटेंगुलर साइड विंडो हैं। इसमें फ्लश डोर हैंडल और ड्यूल टोन एलॉय व्हील भी दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  4. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  5. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  6. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  7. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  8. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  9. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  10. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.