Tata Nexon EV Max vs MG ZS EV: रेंज में Tata की सस्ती Compact Suv को मात देती है MG ZS EV, 461 KM का है माइलेज

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स एक बार चार्ज होकर ARAI क्लेम के मुताबिक 437 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2022 14:43 IST
ख़ास बातें
  • MG ZS EV सिंगल चार्ज में 461 किमी तक चलती है।
  • Tata Nexon EV Max सिंगल चार्ज में 437 किमी तक चलती है।
  • नई टाटा नेक्सॉन मैक्स ईवी और एमजी जेडएस ईवी में काफी अंतर है।

MG ZS EV सिंगल चार्ज में 461 किमी तक चल सकती है।

Photo Credit: MG

Tata Motors ने हाल ही में अपनी अधिक रेंज प्रदान वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon EV Max लॉन्च की है। पहले ज्यादा फीचर्स से लैस होने के साथ-साथ यह कॉम्पैक्ट एसयूवी एक बार चार्ज होकर  437 की रेंज प्रदान करने का दावा करती है। अब 20 लाख के बजट में आने वाली इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी का मुकाबला MG ZS EV से हो सकता है, क्योंकि वो भी इसी बजट के आसपास आती है, लेकिन ज्यादा रेंज प्रदान करने का दावा करती है।
 

Tata Nexon EV Max की स्पेसिफिकेशन और कीमत


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 141 Bhp की अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात की जाए तो यह कार 0-100km की स्पीड सिर्फ 9 सेकेंड में पकड़ सकती है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो इस कार की टॉप-स्पीड 140km प्रति घंटा है। नई नेक्सॉन ईवी में 7.2kW AC फास्ट चार्जर है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह मात्र 6.5 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। वहीं कमर्शियली इस्तेमाल होने वाले 50kW DC चार्जर से यह सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। रेंज की बात की जाए तो टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स एक बार चार्ज होकर ARAI क्लेम के मुताबिक 437 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है।
 

MG ZS EV की स्पेसिफिकेशन और कीमत


फीचर्स और स्पेसिफफिकेशन की बात की जाए तो MG ZS EV में परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनाइज मोटर (PMSM) मिलती है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 176 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस कार में इको मोड, नॉर्मल मोड और स्पोर्ट्स मोड जैसे तीन ड्राइव मोड्स मिलते हैं। बैटरी क्षमता की बात की जाए तो इस कार में 50.3kWh की हाई वॉल्टेज बैटरी दी गई है। बैटरी चार्जिंग समय की बात की जाए तो बैटरी सिर्फ 60 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है, वहीं 8.5-9 घंटे में फुल चार्ज भी हो सकती है। स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो ARAI क्लेम के मुताबिक, यह एक बार चार्ज होकर 461 किमी तक चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो MG ZS EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21,99,800 है।
Advertisement
 

Tata Nexon EV Max vs MG ZS EV: दोनों में अंतर


वैसे तो बजट आसपास है, लेकिन फिर भी आपको टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स खरीदने के लिए MG ZS EV की तुलना में 3-4 लाख रुपये कम देने होंगे और यह किसी भी खरीदा के लिए काफी साबित हो सकते हैं। मगर जब रेंज की बात की जाए तो MG ZS EV, 461 किमी की रेंज के साथ Tata Nexon EV Max को पीछे छोड़ देती है। अगर रेंज अधिक चाहिए तो आपको एमजी की ईवी पर जाना होगा, लेकिन कम कीमत में सही रेंज चाहिए तो टाटा की ईवी सही विकल्प है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.