सिंगल चार्ज में चलेगी 437 किमी चलने वाली Tata Nexon EV Max लॉन्च, मात्र 56 मिनट में 80% चार्ज और धाकड़ फीचर्स से लैस

Tata Nexon EV Max की एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है। नई Nexon EV Max दो वेरिएंट XZ+ और XZ+ Lux में उतारी गई है और उसके साथ ही इसमें दो चार्जिंग के ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 मई 2022 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Tata Nexon EV Max सिंगल चार्ज में 437 किमी तक चल सकती है।
  • Tata Nexon EV Max में हिल होल्ड, क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
  • टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है

Tata Nexon EV Max सिंगल चार्ज में 437 किमी चल सकती है।

Photo Credit: Twitter/@Tatamotorsev

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon EV का नया लॉन्ग रेंज वाला मॉडल Tata Nexon EV Max लॉन्च कर दिया है। नई नेक्सॉन में ARAI सर्टिफाइड 437 किमी जैसी अधिक रेंज होने के साथ-साथ पुराने मॉडल की तुलना में 30 नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। भारत में Nexon EV इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है और अब इसका नया ज्यादा रेंज वाला मॉडल अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं कि इसमें क्या कुछ खास और नया दिया गया है।
 

Tata Nexon EV Max के पावर और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max में 40.5kWh का पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी दी गई है। यह कार मौजूदा टाटा Nexon EV से 33 प्रतिशत अधिक बैटरी क्षमता वाली है। इलेक्ट्रिक मोटर 141 Bhp की अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात की जाए तो यह कार 0-100km की स्पीड सिर्फ 9 सेकेंड में पकड़ सकती है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो इस कार की टॉप-स्पीड 140km प्रति घंटा हो गई है। कंपनी नई नेक्सॉन ईवी में 7.2kW AC फास्ट चार्जर दिया गया है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह मात्र 6.5 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। वहीं जबकि कमर्शियली इस्तेमाल होने वाले 50kW DC चार्जर की बदौलत यह सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। रेंज की बात की जाए तो टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स एक बार चार्ज होकर ARAI सर्टिफाइड 437 किमी तक चल सकती है। 
 
 

Tata Nexon EV Max की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की एक्स शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपये से लेकर 19.24 लाख रुपये तक है। आपको बता दें कि इस कीमत को केंद्र की FAME-2 और अलग-अलग राज्यों की सब्सिडी से कम भी किया जा सकता है। नई Nexon EV Max दो वेरिएंट XZ+ और XZ+ Lux में उतारी गई है और उसके साथ ही इसमें दो चार्जिंग के ऑप्शन मिलेंगे।
Advertisement
 

Tata Nexon EV Max के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max में नया इंटीरियर दिया गया है, वेटिंलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, डिस्प्ले के साथ ज्वेल्ड कंट्रोलर, एयर प्यूरिफायर, स्मार्टफोन वॉच इंटीग्रेशन और क्रूज कंट्रोल समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए नई नेक्सॉन ईवी मैक्स में 4 डिस्क ब्रेक, ईएसपी, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग, इमरजेंसी स्टॉप लाइट, रोलओवर मीटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, ISOFIX और अन्य फीचर्स शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.