Tata Motors ने SUV के दम पर नवंबर में की अपनी सबसे अधिक सेल्स

इस मार्केट में दूसरी पोजिशन पर मौजूद Hyundai Motor को यह कड़ी टक्कर दे रही है। टाटा मोटर्स की सेल्स में SUV की बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 20:51 IST
ख़ास बातें
  • यह देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान के निकट पहुंच गई है
  • टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन से पहले नई Nexon, Nexon EV को लॉन्च किया था
  • मौजूदा वर्ष में टाटा मोटर्स की वार्षिक सेल्स का रिकॉर्ड बन सकता है

पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 53,000 यूनिट्स की रही

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने नवंबर में अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। इसके साथ यह देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान के निकट पहुंच गई है। इस मार्केट में दूसरी पोजिशन पर मौजूद Hyundai Motor को यह कड़ी टक्कर दे रही है। टाटा मोटर्स की सेल्स में SUV की बड़ी हिस्सेदारी है। 

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Sailesh Chandra ने बताया कि Nexon, Harrier और Safari जैसी SUV से टाटा मोटर्स को अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल करने में आसानी हुई है। टाटा मोटर्स ने फेस्टिव सीजन से पहले नई Nexon और Nexon EV को लॉन्च किया था। पिछले महीने कंपनी की सेल्स लगभग 53,000 यूनिट्स की रही। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 30 प्रतिशत और इससे पिछले महीने की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष 47 दिनों तक चले फेस्टिव सीजन में कंपनी ने 79,374 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के फेस्टिव सीजन की तुलना में यह 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उनका कहना था कि मौजूदा वर्ष में कंपनी की वार्षिक सेल्स का रिकॉर्ड बन सकता है। 

टाटा मोटर्स की की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के लिए अगले दो वर्षों में लगभग 10,000 चार्जिंग स्टेशंस लगाने की योजना है। कंपनी ने इसके लिए Chargezone, Glida, Statiq और Zeon जैसे ऑपरेटर्स के साथ टाई-अप किया गया है।  देश के EV सेगमेंट में यह पहले स्थान पर है। इसके पास एक बड़ा EV चार्जिंग नेटवर्क भी है। कंपनी ने देश में 1.15 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की है। 

Chargezone, Glida, Statiq और Zeon के पास देश के विभिन्न शहरों में लगभग 2,000 चार्जिंग स्टेशंस हैं। टाटा मोटर्स के साथ टाई-अप से इनकी संख्या बढ़कर लगभग 12,000 हो जाएगी। टाटा मोटर्स के पास तीन इलेक्ट्रिक कारें - Nexon EV, Tigor EV और Tiago EV हैं। इसकी योजना अगले एक वर्ष में तीन और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की है। टाटा मोटर्स की दूसरी तिमाही में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स छह प्रतिशत बढ़कर 99,178 यूनिट्स की रही थी। EV की बिक्री तेजी से बढ़ी रही है। देश में EV का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Canalys ने बताया था कि पहली छमाही में EV की बिक्री लगभग 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.