अब खत्म हुआ इंतजार Tata ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज होकर चलेगी 450KM!

Tata Altroz EV टाटा की Ziptron टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी, जिस पर बाकी कार मौजूद हैं। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 300 किमी तक चल सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors बिलकुल नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को पेश करेगी।
  • Tata Motors इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा जोर दे रही है।
  • Tata Motors नई नेक्सॉन ईवी का हाई रेंज वर्जन लेकर आएगी।

नई Nexon EV का हाई रेंज वेरिएंट मार्केट में आएगा।

Photo Credit: Tata Motors

देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) शुक्रवार 29 अप्रैल को मुंबई में एक बिलकुल नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को पेश करने के साथ-साथ अपने इस पोर्टफोलियो में एक और इलेक्ट्रिक कार शामिल करने जा रही है। यह कार ऐसे प्लेटफॉर्म पर आएगी जो कि 2-3 सीटिंग रो के साथ कई बॉडी स्टाइल से लोगों को प्रभावित करेगी। यह साल 2025 से सड़कों पर तहलका मचाने के लिए तैयार हो सकती है।

आपको बता दें कि पहले सी टाटा मोटर्स की Tata Nexon और Tata Tigor इलेक्ट्रिक कार मार्केट में मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह टाटा की Tata Altroz EV भी हो सकती है। टाटा की नई आने वाली कॉन्सेप्ट कार एक सफारी के साइज की हो सकती है, जो कि टाटा मोटर्स के नए इलेक्ट्रिक लाइनअप में फ्लेक्सिबिलिटी और नए स्टाइल को लाना चाहती है।
Advertisement
 

Tata Altroz EV और नई Nexon EV


Tata Altroz EV टाटा की Ziptron टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी, जिस पर बाकी कार मौजूद हैं। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 300 किमी तक चल सकती है। वहीं टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV के हाई-रेंज वर्जन का भी काफी इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है और यह पावरफुल बैटरी पॉवर के साथ आ सकती है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 400-450 किमी तक चल सकती है।

टाटी की नई कार को एसयूवी और एमपीवी का मिक्स वर्जन माना जा सकता है। कार के डिजाइन का उद्देश्य एक फुल इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होकर लोगों को कुछ नया पेश करना है। इस कार में बहुत लंबे व्हीलबेस, एक फ्लैट फ्लोर के साथ बड़ा कैबिन और बाहर की ओर पहिए आ सकते हैं।
Advertisement

टाटा का ईवी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार रेंज के लिए एक नए लोगो के साथ भी आने की उम्मीद है। अब इस कॉन्सेप्ट कार का नाम कल यानी कि शुक्रवार को पता चल जाएगा। आपको बता दें कि ऐसा लग रहा है कि इसे 'स्लीक' कहा जा सकता है, क्योंकि टाटा मोटर्स ने हाल ही में एक नाम ट्रेडमार्क किया है। नए स्केटबोर्ड पर बनने वाली पहली कारों में से एक Safari और Harrier EV हो सकती हैं।  ऐसी संभावना है कि इलेक्ट्रिक हैरियर 2025 की शुरुआत में आ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Electric Car, Tata Altroz EV, Nexon EV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.