500 km रेंज वाली Tata Avinya इलेक्ट्रिक कार दिखेगी ऐसी!

Tata Avinya के रेंडर में कार को छह कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें रेड, ब्लू, सिल्वर, ऑरेंज, येलो और व्हाइट शामिल हैं।

500 km रेंज वाली Tata Avinya इलेक्ट्रिक कार दिखेगी ऐसी!

Photo Credit: Pratyush Rout (Via Rushlane)

Tata Avinya का फाइनल प्रोडक्शन मॉडल 2025 में लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • 2025 तक लॉन्च हो सकती है Tata Avinya
  • प्रोटोटाइप से अलग हो सकता है फाइनल प्रोडक्शन मॉडल
  • इस इलेक्ट्रिक कार के साथ 500 km की रेंज हासिल करना चाह रही है Tata Motors
विज्ञापन
Tata Motors ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक SUV का प्रोटोटाइप दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि, उस समय यह नहीं बताया गया था कि इस इलेक्ट्रिक कार को फाइनल प्रोडक्शन मॉडल कब लॉन्च किया जाएगा। अब, टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि Avinya को वास्तव में 2025 तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस कार को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाएगी, जिसकी बदौलत कार में लंबा व्हीलबेस और बड़े बैटरी पैक के लिए भी पर्याप्त जगह होगी। कार को फिलहाल प्रोटोटाइप के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन ऑटोमोटिव डिजाइनर Pratyush Rout ने इसका प्रोडक्शन स्पेक रेंडर बनाया है। इसमें कार को छह अलग अलग रंगों में देखा जा सकता है।

Rushlane ने ऑटोमोटिव डिजाइनर द्वारा बनाए गए रेंडर को शेयर किया है, जिसमें Tata Avinya इलेक्ट्रिक SUV को दिखाया गया है। डिजाइनर ने इसे इलेक्ट्रिक कार को फाइनल प्रोडक्शन मॉडल बताया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टाटा मोटर्स इस कार के प्रोडक्शन मॉडल के साथ 500 km की रेंज हासिल करने की कोशिश में लगी है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इसका बैटरी पैक अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जो बैटरी को 30 मिनट में फुल चार्ज करने में सक्षम होगा।

रेंडर की बात करें, तो इसमें फ्रंट और रियर में स्पोर्टी LED एलिमेंट को बरकरार रखा गया है। टाटा द्वारा दिखाया गया प्रोटोटाइप ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है, जो बटरफ्लाई डोर, पीछे की ओर घुमने वाली सीट और बेहद सिंपल डैशबोर्ड डिजाइन से लैस है। हालांकि, राउत का रेंडर कार का प्रैक्टिकल डिजाइन दर्शाता है। इसमें कार को प्रोटोटाइप से ऊंचा दिखाया गया है। सामने की ओर प्रोटोटाइप के समान हेडलाइट के साथ विशाल ग्रिल दिखाई देती है। अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग है।

रेंडर में कार को छह कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें रेड, ब्लू, सिल्वर, ऑरेंज, येलो और व्हाइट शामिल हैं।

टाटा मोटर्स के ग्लोबल डिजाइन हेड मार्टिन उल्हारिक के मुताबिक उनकी टीम पिछले 8 महीने से अविन्या पर काम कर रही है। कॉन्सेप्ट वर्जन के साथ-साथ प्रोडक्शन वेरिएंट दोनों पर फोकस किया गया है। उनका कहना है कि 2025 तक का समय अविन्या को सड़क के योग्य बनाने के लिए आवश्यक कम से कम समय है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Motors, Tata Avinya, Tata Avinya Concept
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »