154 km रेंज वाला Tata Ace EV इलेक्ट्रिक कार्गो मिनी ट्रक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फिलहाल Tata Motors ने Ace EV की कीमत के बारे में घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Tata Ace EV की सिंगल चार्ज रेंज 154 किलोमीटर है
  • 21.3kWh क्षमता का बैटरी पैक और 36bhp पावर जनरेट करने वाली मोटर से है लैस
  • 17 साल पहले भारत में लॉन्च किया था Tata Ace ICE मॉडल

Tata Ace EV की सिंगल चार्ज रेंज 154 km है

Tata Motors ने भारत में Ace EV के नाम से एक नया कमर्शियल व्हीकल लॉन्च किया है। Ace कंपनी के सबसे सफल कमर्शियल व्हीकल में से एक रहा है, जिसे कंपनी ने 17 साल पहले लॉन्च किया था। नया इलेक्ट्रिक मॉडल सिंगल चार्ज में 154 km चल सकता है। इसमें 21.3kWh क्षमता का बैटरी पैक और 36bhp पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक फास्ट चार्जिंग ऑप्शन के साथ भी आता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि लॉन्च के साथ ही इस व्हीकल की 39,000 यूनिट्स बुक हो चुकी हैं।

फिलहाल Tata Motors ने Ace EV की कीमत के बारे में घोषणा नहीं की है। लॉन्च के साथ ही कंपनी ने यह घोषणा भी की थी कि Amazon, Big Basket, City Link, DOT, Flipkart, LetsTransport, MoEVing, और Yelo EV जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स  के साथ एक स्ट्रेटजिक मेमोरेंडम के तहत कंपनी 39,000 यूनिट्स डिलीवर करने वाली है। 
Advertisement

यह भी बताया गया है कि Ace EV टाटा मोटर्स के EVOGEN पावरट्रेन से लैस पहला प्रोडक्ट है। इसमें  21.3kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज में 154 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज देता है। इसमें 36bhp की मैक्सिमम पावर और 130Nm के पीक टॉर्क जनरेट वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। ड्राइविंग रेंज को बेहतर बनाने के लिए इसमें एडवांस बैटरी कूलिंग सिस्टम और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। नया Ace EV रेगुलर और फास्ट चार्जिंग दोनों ही ऑप्शन के साथ आता है।

लॉन्च पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री गिरीश वाघ ने कहा, (अनुवादित) “ऐस ईवी की शुरूआत भारत में ज़ीरो-एमिशन कार्गो गतिशीलता प्रदान करने की हमारी यात्रा में एक प्रमुख मील का पत्थर है। इलेक्ट्रिक बसों के साथ अपने अनुभव और सफलता के आधार पर, हमने शहर के भीतर वितरण के लिए उपयोग के मामले में विशिष्ट ईवी समाधान तैयार किए हैं। ये समाधान प्रभावी रूप से एप्लिकेशन की जरूरतों को पूरा करते हैं और सभी हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रस्ताव प्रदान करते हैं। हम अपने ई-कॉमर्स ग्राहकों से मिले समर्थन और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं, जिनके साथ हम जीरो-एमिशन कार्गो मोबिलिटी की यह यात्रा शुरू करते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.