Swiggy से खाना मंगवाना हुआ सस्ता! 100 रुपये से भी कम में नया प्लान लॉन्च

Swiggy की ओर से दिया जाने वाला प्लान Swiggy One यूजर को 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट से अनलिमिटिड फ्री डिलीवरी देता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Swiggy One Lite में यूजर को केवल 10 ऑर्डर के लिए ही फ्री डिलीवरी मिलेंगी
  • स्विगी वन के 3 महीने के मेंबरशिप प्लान की कीमत 1199 रुपये है
  • जबकि वन लाइट में यह केवल 99 रुपये है

Swiggy One यूजर को 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट से अनलिमिटिड फ्री डिलीवरी देता है।

Swiggy ने अपने मेंबरशिप प्रोग्राम Swiggy One का लाइट वर्जन Swiggy One Lite लॉन्च किया है जिसमें कस्टमर्स को कई सारे बेनिफिट्स सस्ते में उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसमें फूड, ग्रॉसरी, पिकअप एंड ड्रॉप बेनिफिट्स शामिल हैं। Swiggy One Lite की कीमत तीन महीने के मेंबरशिप प्लान के लिए मात्र 99 रुपये रखी गई है। आइए आपको बताते हैं 99 रुपये वाले स्विगी वन लाइट में कंपनी ने क्या क्या बेनिफिट्स ऑफर किए हैं। 

Swiggy One Lite में यूजर फ्री डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर, और डिस्काउंट पाता है जिसके लिए कंपनी ने तीन महीने का चार्ज 99 रुपये रखा है। इसमें तीन महीने तक फू़ड ऑर्डर पर 10 फ्री डिलीवरी (ऑर्डर 149 रुपये से ज्यादा का होना चाहिए), इंस्टामार्ट ऑर्डर पर 10 फ्री डिलीवरी (ऑर्डर 199 रुपये से ज्यादा होना चाहिए) मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा वन लाइट मेंबर को 30 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा, जिसके लिए 20,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा, स्विगी जिनी डिलीवरी पर मेंबर को 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा, जिसके लिए ऑर्डर 60 रुपये से ज्यादा का होना चाहिए।  

कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के मिशन पर काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, 10 में से 9 स्विगी वन यूजर इसकी 2 या 3 से ज्यादा सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्विगी वन लाइट अफॉर्डेबल प्राइस में ये सर्विसेज लेकर आया है जो कि बहुत पॉकेट फ्रेंडली बताया गया है। इस प्लान के लॉन्च के बाद अब वे यूजर भी स्विगी की सर्विसेज का इस्तेमाल कर पाएंगे जिन्होंने कभी स्विगी वन को इस्तेमाल करके नहीं देखा था।  

कंपनी का मानना है कि 99 रुपये में तीन महीने के लिए वन लाइट सब्सक्रिप्शन लेकर यूजर मेंबरशिप फीस से 6 गुना ज्यादा फायदा इस प्लान के जरिए पा सकता है। 

Swiggy One Lite और Swiggy One में क्या है अंतर?
Advertisement
Swiggy की ओर से दिया जाने वाला प्लान Swiggy One यूजर को 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट से अनलिमिटिड फ्री डिलीवरी देता है। 149 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर यह फ्री डिलीवरी देता है। वहीं, Swiggy One Lite में यूजर को केवल 10 ऑर्डर के लिए ही फ्री डिलीवरी उपलब्ध होंगी। इसी तरह इंस्टामार्ट में भी जहां स्विगी वन 99 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर अनलिमिटिड फ्री डिलीवरी देता है, स्विगी वन लाइट में केवल 10 फ्री डिलीवरी ही मिलती हैं। स्विगी वन के 3 महीने के मेंबरशिप प्लान की कीमत 1199 रुपये है, जबकि वन लाइट में यह केवल 99 रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.