Swiggy को इस शहर से मिले 80.5 लाख केक ऑर्डर! बन गई 'केक कैपिटल!'

नागपुर के एक यूजर ने एक दिन में 92 केक का ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2023 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Swiggy से बैंगलुरू ने 80.5 लाख केक मंगवाए।
  • नागपुर के एक यूजर ने एक दिन में 92 केक का ऑर्डर दिया।
  • बिरयानी को Swiggy से इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है।

स्विगी ने अपने ब्लॉग में एक पोस्ट हाउ इंडिया स्विगीड इन 2023 (How India Swiggy'd in 2023) शेयर किया है

Photo Credit: Swiggy

बैंगलुरू को केक कैपिटल (Cake Capital) का तमगा पहनाया गया है। दरअसल बैंगलुरू शहर ने स्विगी से इतने केक मंगवाए कि इसे केक कैपिटल नाम दे दिया गया। स्विगी ने अपने ब्लॉग में एक पोस्ट हाउ इंडिया स्विगीड इन 2023 (How India Swiggy'd in 2023) शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि 2023 में स्विगी से लोगों ने क्या क्या ऑर्डर किया, सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया, और त्यौहारों आदि पर कौन सी डिश के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले। 

यहां पर बैंगलुरू का नाम खास तौर पर लिया गया है क्योंकि Swiggy से बैंगलुरू ने 80.5 लाख केक मंगवाए। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड चॉकलेट केक की थी। इतनी भारी डिमांड के चलते स्विगी ने इसे केक कैपिटल का नाम दे दिया। प्लेटफॉर्म ने ब्लॉग में बताया कि वैलेंटाइन्स डे 2023 के मौके पर यहां से हर मिनट 271 केक के ऑर्डर मिले। 

एक यूजर यशस्विनी ने NDTV को बताया कि उन्हें हैरानी नहीं है कि लोग इतने खुश हो रहे हैं। यह हैप्पीनेस का स्टार्टअप है। इसलिए केक के जरिए इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। एक अन्य केक लवर हर्षिता शेट्टी ने बताया कि चॉकलेट केक उनका फेवरेट है। वहीं केक बिजनेस से जुड़े एक शख्श गौतम ने बताया कि बेंगलुरू समेत कई नई कंपनियों के बेकर्स यहां पर केक बनाने का काम करने के लिए आ रहे हैं। स्विगी पर बेकर या केक बेचने वालों की भरमार है। लोगों को केक बहुत पसंद हैं। 

नागपुर के एक यूजर ने एक दिन में 92 केक का ऑर्डर दिया। स्विगी का कहना है कि इस यूजर ने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में बार बार केक ही खाया होगा। हाउ इंडिया स्विगीड इन 2023 (How India Swiggy'd in 2023) पोस्ट में बताया गया है कि बिरयानी को Swiggy से इस साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है। बल्कि पिछले 8 सालों से यह सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश में टॉप पर है। भारत में हर सेकंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर की जाती हैं। यहां पर चिकन बिरयानी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। मुंबई के रहने वाले एक शख्स ने इस साल 42.3 लाख रुपये का फूड ऑर्डर देकर रिकॉर्ड बना दिया। सबसे ज्यादा ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद से मिले। दुर्गा पूजा पर 70.7 लाख गुलाब जामुन के ऑर्डर मिले। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Swiggy, swiggy 2023

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.