सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर से ज्यादा चलेगा Suzuki का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ! Bajaj Chetak और TVS iQube से होगी टक्कर

रिपोर्ट में अटकले लगाई गई हैं कि इसमें 3-5kWh बैटरी पैक मौजूद होगा। इसके अलावा कथित रूप से यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 80 से 90 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगा, जिसकी टॉप-स्पीड 80 kmph हो सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 मई 2021 19:03 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार स्कूटर में 3-5kWh बैटरी पैक मौजूद होगा
  • कथित रूप से सिंगल चार्ज पर 80 से 90 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगा स्कू
  • भारतीय बाज़ार में मौजूद है Burgman Street 125 स्कूटर
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपना पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें, तो कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी, जो कंपनी के मौजूदा प्रीमियम और बेहद लोकप्रिय स्कूटर Burgman Street 125 का इलेक्ट्रिक वर्ज़न होगा। बीते दिनों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को कई बार रोड पर देखा जा चुका है और अब इसे एक और बार रोड पर टेस्ट होते देखा गया है। एक वेबसाइट ने न केवल स्कूटर की टेस्टिंग की जानकारी दी है, बल्कि इसके कुछ पावर और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा की है।

ऑटोमोबाइल खबरों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट Gaadiwaadi की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया। बाकायदा एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें स्कूटर का डिज़ाइन दिखाई देता है। आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Upcoming Electric Scooters) मौजूदा Burgman Street 125 नॉन-इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह ही प्रतीत होता है, लेकिन कुछ बदलाव भी नोटिस होते हैं। स्कूटर को व्हाइट और ब्लू रंग के डुअल-टोन कलर ऑप्शन में देखा गया है।

खबरों की मानें तो इस स्कूटर में स्मार्ट व्हीकल के तौर पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी चार्जर, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लैम्प, ज्यादा स्पेस वाली अंडर सीट स्टोरेज और एलॉय व्हील के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक और जरूरी फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी इसमें Suzuki Connect कनेक्टिड-टेक फीचर डाल सकती है, जो राइडर को WhatsApp अलर्ट, SMS और कॉल अलर्ट नोटिफिकेशन्स दिखाएगा। इस तरह के फीचर्स हम आजकल कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में देख रहे हैं।

यह भी अटकले लगाई गई हैं कि इसमें 3kWh से 5kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसके दम पर यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 80 से 90 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। मोटर की क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन टॉप-स्पीड 80kmph (किलोमीटर प्रतिघंटा) बताई जा रही है।
Advertisement

फिलहाल Suzuki द्वारा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे, फिलहाल इसके बारे में स्पष्टता से कहना मुश्किल है। हालांकि आने वाले समय में इसके ऊपर और रोशनी डलने की उम्मीद है। लॉन्च होने के बाद इसकी बाज़ार में सीधी टक्कर Bajaj Chetak और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Suzuki Burgman Street Electric Scooter
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.