चेन ड्राइव सिस्टम और लॉन्ग रेंज से लैस होगा Suzuki का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट लीक

हाल ही में एक रिपोर्ट में पता चला था कि Burgman Electric Scooter का लॉन्च अभी भी कुछ साल दूर है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा Suzuki Burgman Street 125 पर आधारित होगा
  • इलेक्ट्रिक वर्जन में बर्गमैन स्ट्रीट 125 के समान एक स्टील फ्रेम होगा
  • इसमें विशाल बैटरी पैक होगा, जिसकी वजह से अंडरसीट स्टोरेज पर असर पड़ेगा

Suzuki Burgman Electric Scooter के लॉन्च में अभी कुछ वर्षों की देरी होगी

ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी (Suzuki) भारत में आने वाले वर्षों में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्कूटर को मौजूदा नॉन-इलेक्ट्रिक पेट्रोल Suzuki Burgman Street 125 की तर्ज पर बनाया जा रहा है और पिछले कुछ वर्षों में कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। अब, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट लीक हुआ है, जिसमें इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन की जानकारी मिलती है।

Cycle World ने Suzuki के इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेटेंट ड्रॉइंग को शेयर किया है, जिसमें स्कूटर के बारे कुछ नई जानकारियां मिलती हैं। तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूदा मेड-इन-इंडिया Suzuki Burgman Street 125 पर आधारित है, इसलिए इसका डिजाइन भी काफी हद तक उसी की तरह दिखता है। इसके अलावा, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेल्ट ड्राइव सिस्टम के बजाय चेन ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा। पेटेंट फोटो से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक वर्जन में बर्गमैन स्ट्रीट 125 के समान एक स्टील फ्रेम होगा। हालांकि, कुछ बदलाव भी हैं। 
 

नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में इलेक्ट्रिक मोटर को चेसिस में जोड़ा गया है और कंपनी ने इसमें फिक्स बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो दो टुकड़ो के केस में सेट है। देखने से पता चलता है कि इस विशाल बैटरी पैक की वजह से अंडरसीट स्टोरेज पर असर पड़ेगा। ऐसा हो सकता है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टोरेज स्पेस की कमी हो। पेटेंट फाइलिंग में बैटरी क्षमता का उल्लेख नहीं है, लेकिन बैटरी के साइज से लगता है कि इलेक्ट्रिक हाई रेंज से लैस होगा।

हाल ही में एक रिपोर्ट में पता चला था कि Suzuki Motorcycle India के कंपनी हेड संतोषी उचिदा और (सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टर सेल्स)  एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट देवाशीष हांडा ने बताया कि बर्गमैन इलेक्ट्रिक का लॉन्च अभी भी कुछ साल दूर है। Suzuki के ऑफिशियल्स के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण का काम हमारे देश में हाई एंबिएंट टेंपरेचर के चलते धीमा कर दिया गया है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर के आने में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है कि Suzuki अभी भी बैटरी स्टैंडर्ड पर सरकारी पॉलिसी का इंतजार कर रही है। Honda, Yamaha और Kawasaki समेत सभी 4 टॉप जापान की कंपनियों ने इंटरनेशनल मार्केट के लिए स्वैपेबल बैटरी और रिप्लेसमेंट सिस्टम को स्टैंडर्ड करने के लिए पहले ही एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  5. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  8. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  9. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  10. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.