10 हजार mAh बैटरी के साथ Stuffcool PB9036W 15W पावरबैंक लॉन्च, मिनटों में करेगा डिवाइस को चार्ज

कीमत की बात की जाए तो Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक की कीमत 2,990 रुपये है। कंपनी इसके साथ 6 माह की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Stuffcool PB9036W 15W पावर बैंक में एक कॉम्पैक्ट डिजाइन है।
  • Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी है।
  • Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक की कीमत 2,990 रुपये है।

Stuffcool PB9036W 15W में 10,000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Stuffcool

स्टफकूल (Stuffcool) ने भारतीय बाजार में एक नया वायरलेस पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। घरेलू ब्रांड ने लेटेस्ट लॉन्च से के साथ वायरलेस पावर बैंक्स की अपनी कैटेगरी में नया प्रोडक्ट शामिल किया है। नए मॉडल को PB9036W 15W नाम दिया गया है। यह पावरबैंक वायरलेस के साथ-साथ वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यहां हम आपको इस एक्सेसरी डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Stuffcool PB9036W 15W का डिजाइन
डिजाइन की बात की जाए तो Stuffcool PB9036W 15W पावर बैंक में एक कॉम्पैक्ट और स्लिम डिजाइन शामिल किया गया है। यह काफी हल्का है, जिसके चलते ये कहीं भी लेकर जाने में आसान है। चार्जिंग और डिस्चार्जिंग के दौरान बैटरी प्रतिशत को सूचित करने के लिए एक एलईडी इंडीकेटर दिया गया है। डिवाइस BIS सर्टिफाइड भी है। यह 5-लेयर इंटेलिजेंट सेफ्टी सिस्टम से लैस है।

Stuffcool PB9036W 15W के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह कंपेटिबल डिवाइसेज को 15W तक वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकता है। Samsung Galaxy Buds और AirPods Pro जैसे TWS इयरफोन को 5W पर चार्ज किया जा सकता है। वहीं iPhone को 7.5W चार्जिंग स्पीड से चार्ज किया जा सकता है। Samsung Galaxy Z Fold और Samsung Galaxy Z Flip  को 10W चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। फ्लैगशिप गैलेक्सी एस लाइनअप अधिकतम 15W स्पीड पर चार्ज होती है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक में 3 पोर्ट दिए गए हैं। टाइप-सी कनेक्टर 20W PD पावर के साथ-साथ 22W PPS पावर प्रदान कर सकता है। टाइप-ए कनेक्शन 22.5W पर फास्ट चार्जिंग प्रदान कर सकता है। इसमें दिया गया एक माइक्रो इनपुट पोर्ट18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक की कीमत
कीमत की बात की जाए तो Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक की कीमत 2,990 रुपये है। कंपनी इसके साथ 6 माह की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी प्रदान करती है। उपलब्धता की बात करें तो Stuffcool PB9036W 15W वायरलेस पावर बैंक को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और देश भर के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.