Spotify लाया गजब का फीचर, आप ये देख पाएंगे कि आपका दोस्त सुन रहा है कौन सा गाना

लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify अब एक और नया मैसेज फीचर लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Spotify पर लिसनिंग एक्टिविटी फीचर से दूसरों की एक्टिविटी देख पाएंगे।
  • रिक्वेस्ट टू जैम लाइव म्यूजिक सेशन में इन्वाइट करने की सुविधा देता है।
  • Spotify लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।

Spotify लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify अब एक और नया मैसेज फीचर लेकर आ रहा है। नया फीचर यूजर्स को यह देखने और शेयर करने की सुविधा देता है कि दूसरे लोग क्या सुन रहे हैं। लिसनिंग एक्टिविटी ऑप्शन्ल फीचर है जो कि मैसेज पर आपके दोस्तों और परिवार को यह दिखाएगा कि आप कौन सा म्यूजिक सुन रहे हैं। आपको बता दें कि Spotify ने पिछले कुछ सालों में कई सोशल फीचर्स जोड़कर प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाया है। कंपनी ने बीते साल Messages फीचर पेश किया था, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा गाने, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक शेयर कर सकते हैं। आइए Spotify के नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लिसनिंग एक्टिविटी फीचर

Advertisement
  • Spotify के इस फीचर की बदौलत यूजर्स अपनी एक्टिविटी बंद होने पर भी दूसरों की एक्टिविटी देख सकेंगे, सिर्फ यह फीचर ऐप में चालू होना चाहिए।
  • इस फीचर को चालू करने के लिए प्राइवेसी और सोशल सेटिंग्स पर जाना है।
  • लिसनिंग एक्टिविटी टॉगल को चालू करना है और यह फीचर शुरू हो जाता है।
  • इसके बाद आपकी एक्टिविटी साइड पैनल ड्रॉअर की चैट लिस्ट में और Messages चैट के टॉप पर नजर आएगी।
  • अगर आप किसी की सुनने की एक्टिविटी पर टैप करते हैं तो Spotify आपको उनकी लाइब्रेरी में ट्रैक ऐड करने, प्लेबैक शुरू करने, कॉन्टैक्स्ट मीनू खोलने और इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देने की सुविधा देगा।

रिक्वेस्ट टू जैम फीचर
Spotify ने एक नया फीचर रिक्वेस्ट टू जैम भी शामिल किया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि आपको मैसेज में अपने दोस्तों या परिवार को लाइव म्यूजिक सेशन में इन्वाइट करने की सुविधा देता है। प्रीमियम मेंबर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध है। इस फीचर को मैसेज चैट में जैम बटन पर टैप करके रिमोट जैम के लिए रिक्वेस्ट भेजकर उपयोग किया जा सकता है।

जब सामने वाला यूजर रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेता है तो रिसिव करने वाला जैम सेशन का होस्ट बन जाता है। हालांकि, रिक्वेस्ट भेजने वाला व्यक्ति अभी भी शेयर क्यू में ट्रैक जोड़ सकता है और साथ में सुन सकता है। म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि जैम में हिस्सा लेने वाले लोग एक-दूसरे के डिस्प्ले नाम और उनकी पसंद के आधार पर सुझाए गए गाने देख सकेंगे। Spotify का कहना है कि लिसनिंग एक्टिविटी और रिक्वेस्ट टू जैम फीचर फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर मैसेज वाले बाजारों में यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.