ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप का ये देश लगा रहा बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन, आखिर क्यों लग रहा प्रतिबंध?

ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन दूसरा देश बनने जा रहा है जो कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2026 08:52 IST
ख़ास बातें
  • स्पेन 16 साल से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा रहा है।
  • स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने सोशल मीडिया पर बैन की घोषणा की है।
  • स्पेन अगले हफ्ते तक सोशल मीडिया बैन करने वाला कानून पारित कर सकता है।

सोशल मीडिया के अधिक उपयोग से लत लगने की संभावना रहती है।

Photo Credit: Unsplash/dole777

ऑस्ट्रेलिया के बाद स्पेन दूसरा देश बनने जा रहा है जो कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि देश में 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन किया जाएगा। स्पेन ने यह कदम तब उठाया है जब कई अन्य देश भी इसी प्रकार बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पेन अगले हफ्ते के आखिर तक बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने वाला कानून पारित कर सकता है। 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाला स्पेन यूरोप का पहला देश होगा, जिसके बाद कथित तौर पर ग्रीस भी ऐसा ही बैन लगाने का प्लान बना रहा है।

Advertisement

बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है बैन


सोशल मीडिया के उपयोग के चलते कई बच्चों के शोषण, साइबरबुलिंग और दुष्प्रभावों के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार अब बच्चों के बचाव को लेकर ज्यादा जागरूक हो रही हैं। इसके अलावा बच्चों को डिजिटल लत लग रही है और कई जगहों पर एआई द्वारा तैयार बच्चों का सोशल कंटेंट भी चिंता का विषय बन रहे हैं। अब  ब्रिटेन, डेनमार्क, मलेशिया और भारत में कई राज्यों की सरकार इस तरह के प्रतिबंध पर विचार कर रही हैं। 

ऑस्ट्रेलिया है पहला देश


ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था। बीते साल दिसंबर में यह कानून पारित किया गया था, जिसके चलते इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट समेत सभी प्लेटफॉर्म को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स के अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया था। इसका इसका पालन न करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ ही हफ्तों में ऑस्ट्रेलिया में लगभग 50 लाख बच्चो के अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया गया। 

भारत का क्या है प्लान

Advertisement

भारत के कुछ राज्यों में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर विचार हो रहा है। बीते महीने आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने राज्य सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया के जैसे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगाने के विचार को जाहिर किया था। मद्रास हाई कोर्ट ने भी भारत सरकार को इसी तरह के बैन पर विचार करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा गोवा में भी इस प्रकार के बैन पर विचार किया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.