यह इलेक्ट्रिक कार सूरज की रोशनी से होगी चार्ज, चलेगी 800KM

नए EV स्टार्टअप Humble Motors ने अपनी पहली सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार Humble One को पेश किया है।

यह इलेक्ट्रिक कार सूरज की रोशनी से होगी चार्ज, चलेगी 800KM

Humble One को 300 डॉलर में बुक किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Humble One सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक SUV है
  • कंपनी का दावा है कि यह 800KM तक की दूरी तय कर सकती है
  • कार का प्रोडक्शन 2024 में और डिलिवरी 2025 में शुरू होगी
विज्ञापन
ज्यादा समय नहीं है, जब हम अपने आसपास इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बड़ी संख्या में देखना शुरू कर देंगे। कई लोकप्रिय कंपनियों का रुख इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की तरफ हो रहा है और बड़ी संख्या में नए स्टार्टअप भी इस सेगमेंट में प्रवेश कर रहे हैं। अब एक बिल्कुल नया स्टार्टअप सामने आया है, जिसने अपनी अनूठी एसयूवी (SUV) इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है। कैलिफोर्निया स्थित स्टार्टअप, हंबल मोटर्स (Humble Motors) ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाई है, जो सूरज की रोशनी से चलेगी। कंपनी ने इसके लिए खास सोलर रूफ डिज़ाइन किया है, जो कार की बैटरी को चार्ज करेगा। कार निर्माता इलेक्ट्रिक कार की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं, लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी समस्या बड़ी संख्या में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है और कहीं न कहीं Humble Motors की Humbe One कार इस समस्या का समाधान बन सकती है। 

नए EV स्टार्टअप Humble Motors ने अपनी पहली सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार Humble One को पेश किया है। स्टार्टअप ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बुकिंग भी लेनी शुरू कर दी है। इलेक्ट्रिक एसयूवी को खरीदने के इच्छुक लोग इसे 300 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) में बुक कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने कोई सटीक तारीख बताए बगैर बताया है कि कार की डिलिवरी 2025 से शुरू होगी। कंपनी ने रिज़र्वेशन अग्रिमेंट पेज भी बनाया है, जहां बुकिंग से संबंधित सभी शर्तें और नियमों का उल्लेख किया गया है।

Humble की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद FAQ पेज के अनुसार, Humble One की कीमत टैक्स हटा कर 1,09,000 डॉलर (लगभग 80 लाख रुपये) होगी। यह पांच सीटर एसयूवी होगी। अब यदि आप सोच रहे हैं कि सोलर पावर्ड होने की वजह से आप इसे रात को कैसे चला पाएंगे, तो इसके जवाब में कंपनी का कहना है कि इंटरनल बैटरी के चलते इसे रात में भी चलाया जा सकता है और दावे अनुसार, यह सूरज की रोशनी के बिना 500 miles (800 किलोमीटर) चल सकती है। Humble One इलेक्ट्रिक कार को सूरज की रोशनी के साथ-साथ नियमित पावर सॉकेट, स्टैंडर्ड EV चार्जिंग पॉइन्ट और EV फास्ट चार्ज के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।
 
br57uuu8

इसके रूफ पर लगा पैनल 82.35 स्क्वेयर फीट साइज़ का है और यह फोटोवोल्टेइक सेल से बना है, जो इस कार को एक दिन में 60 मील (97 किलोमीटर) की दूसरी तय करा सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 1020hp जनरेट करने में क्षमत है। कार दिखने में भी आधुनिक कार जैसी लगती है। जैसा कि हमने बताया यह स्टार्टअप फिलहाल नया है। कार डिज़ाइनिंग की शुरुआत 2020 में हुई थी और कंपनी का कहना है कि इसका प्रोडक्शन 2024 में शुरू होगा और डिलिवरी 2025 में शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »