Google, Amazon, Microsoft के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स में बढ़ा सर्जरी से हाइट बढ़ाने का क्रेज

इस सर्जरी पर कम से कम 75,000 डॉलर का खर्च होता है। इसकी कॉस्ट इस पर निर्भर करती है कि व्यक्ति अपनी हाइट कितनी बढ़ाना चाहता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 सितंबर 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • कोरोना महामारी के दौरान यह प्रोसीजर कराने वालों की संख्या बढ़ी है
  • इस प्रोसीजर की कॉस्ट 75,000 से 1,50,000 डॉलर के बीच है
  • इसमें मरीज को ठीक होने में कुछ महीने लगते हैं

इस सर्जरी की सलाह एथलीट्स को नहीं दी जाती क्योंकि इससे उनकी क्षमता घट सकती है

ग्लोबल टेक कंपनियों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स की सर्जरी से अपनी हाइट बढ़ाने में दिलचस्पी बढ़ी है। इन कंपनियों में Google, Amazon, Microsoft और Meta शामिल हैं। इस सर्जरी पर कम से कम 75,000 डॉलर का खर्च होता है। इसकी कॉस्ट इस पर निर्भर करती है कि व्यक्ति अपनी हाइट कितनी बढ़ाना चाहता है।

अमेरिका में लास वेगास के कॉस्मेटिक सर्जन Kevin Debiparshad टांग को लंबा करने वाले इस प्रोसीजर में स्पेशलाइजेशन रखते हैं। उन्होंने लगभग छह वर्ष पहले LimbplastX Institute की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी के दौरान क्लिनिक का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। GQ की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रोसीजर में मरीज की जांघ की हड्डी में एडजस्ट हो सकने वाला मेटल से बना पार्ट फिट किया जाता है। इसके बाद इसे एक मैग्नेटिक रिमोट कंट्रोल से तीन महीने तक प्रति दिन एक्सटेंड किया जाता है। हड्डियों की लंबाई बढ़ाने और टांगों के ठीक होने में कुछ महीने लगते हैं। 

यह सर्जरी कराने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने GQ को बताया कि उन्होंने तीन इंच तक हाइट बढ़ाने के लिए इस प्रोसीजर के बाद शुरुआती तीन महीने अपने अपार्टमेंट में बिताए थे। इस प्रोसीजर की कॉस्ट 75,000 से 1,50,000 डॉलर के बीच है। Kevin ने बताया कि इसके लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ एक्टर्स और CEO की भी हाइट बढ़ाने के लिए यह प्रोसीजर किया है। Kevin ने बताया, "मुझे लगता है कि मैं एक टेक फर्म खोल सकता हूं। मेरे पास अभी लगभग 20 सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स इस प्रोसीजर को कराने के लिए मौजूद हैं। ये गूगल, एमेजॉन, फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से हैं।" हालांकि, यह प्रोसीजर कराने वाले कुछ लोगों ने बताया कि वे प्रोसीजर कराने को लेकर जानकारी छिपाकर रखते हैं। अमेरिकन सोसाइटी फॉर एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी के अनुसार, पुरुषों के लिए कॉस्मेटिक प्रोसीजर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही ऐसे क्लिनिक की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। 

उनका कहना था कि इस सर्जरी की सलाह एथलीट्स को नहीं दी जाती क्योंकि इससे उनकी क्षमता घट सकती है। हाल के वर्षों में पुरुषों में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर झिझक कम हुई है। करियर में आगे बढ़ने की कोशिश के तौर पर पुरुष बोटोक्स, फिलर्स, लेजर ट्रीटमेंट्स और कुछ अन्य प्रोसीजर्स में दिलचस्पी ले रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, Google, Microsoft, Surgery, Cost, Software, Amazon

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.