स्नैपडील सेल: सैमसंग गैलेक्सी जे3, रेडमी नोट 3, ले मैक्स 2 समेत कई गैज़ेट पर भारी छूट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 11:43 IST
स्नैपडील अनबॉक्स दिवाली सेल के खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर ही ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर बुधवार से दूसरे चरण की सेल शुरू हो गई है। स्नैपडील दिवाली सेल के दूसरे सीज़न का आज पहला दिन है। कंपनी ने एक बार ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहद रोचक ऑफर पेश किए हैं। आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्पीकर और टेलीविज़न बेहद ही सस्ते दर में मिल जाएंगे।

स्नैपडील सेल के दूसरे सीज़न में एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत का इंस्टेट डिस्काउंट पा सकते हैं। पहले सीज़न की सेल में स्नैपडील ने सिटी बैंक के साथ समझौता किया था। इसके लिए आपको कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करने पड़ेगी और अधिकतम छूट 2,000 रुपये की होगी। वैसे, सैमसंग और चुनिंदा स्मार्टफोन की खरीदारी पर आपको इस ऑफर का फायदा नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा यूज़र के पास बजाज फिनसर्व का नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मौजूद रहेगा।

इसके अलावा अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड से भुगतान करने पर वह आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर भी 10000 रुपये की छूट भी मिलेगी। बता दें कि स्नैपडील की पहली अनबॉक्स दिवाली सेल की शुरुआत इसी महीने हुई थी जो 6 अक्टूबर तक चली।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (8 जीबी)
Advertisement
 

एस बाइक मोड के साथ आने वाला सैमसंग गैलेक्सी जे3 आपको 7,990 रुपये में मिल जाएगा। इसकी कीमत 8,990 रुपये है। गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 3
 

बेहद ही लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 3 का 32 जीबी वेरिएंट सेल के दौरान 11,999 रुपये में मिलेगा। ऑफर में फोन का डार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध है। इस हैंडसेट के रिव्यू में हमने कहा था कि अगर कुछ कमियों को नज़रअंदाज कर दें तो शाओमी रेडमी नोट 3 आज की तारीख में बाजार में 15,000 से कम में उपलब्ध सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 3 खरीदने पर आपको एक कूपन कोड मिलेगा जिसे रिडीम करके 25 अक्टूबर तक सैन डिस्क का 32 जीबी मेमोरी कार्ड मुफ्त मंगाया जा सकता है।
Advertisement

आईफोन 5स (16 जीबी)
 

Advertisement
वैसे ऐप्पल अब आईफोन 5एस नहीं बनाती है, लेकिन यह मार्केट में अब भी उपलब्ध है। अगर आप सस्ते आईफोन की तलाश में हैं तो स्नैपडील बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। आईफोन 5एस स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

लेईको ले मैक्स 2
 

अगर आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलने वाली सस्ते फोन की तलाश है तो लेईको ले मैक्स 2 आपकी सेवा में हाजिर है। सेल के दौरान यह 17,999 रुपये में मिलेगा। वैसे, इसकी आम कीमत 22,999 रुपये है। फोन के साथ सेल में 200 रुपये तक का स्क्रीन गार्ड मुफ्त मिलेगा। रिव्यू में हमने पाया था कि ले मैक्स 2 के डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन बेहतरीन है। कैमरा, बैटरी लाइफ, सीडीएलए ऑडियो और स्ट्रीमिंग सर्विस फोन के पक्ष में जाते हैं।

डेल वोस्त्रो 15 3558 लेपटॉप
अगर आप 30,000 रुपये से कम वाले अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं तो यह लैपटॉप एक अच्छआ विकल्प हो सकता है। 31,247 रुपये वाला यह लैपटॉप स्नैपडील सेल में 25,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ 1 साल की डेल ऑनसाइट वारंटी भी मिल रही है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच स्क्रीन है। लैपटॉप में इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर दिया गया है।

माइक्रोमैक्स 55टी1155एफएचडी
 

क्या आप बड़े स्क्रीन वाले फुल एचडी एलईडी टेलीविज़न की तलाश में हैं तो माइक्रोमैक्स का यह टीवी एक अच्छा विकल्प है। माइक्रोमैक्स 55टी1155एफएचडी 55 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी 41,990 रुपये में उपलब्ध है। टीवी की ओरिजिनल कीमत 71,990 रुपये है। इसके साथ आपको 3,399 रुपये का गूगल क्रोमकास्ट भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा यह टीवी 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आता है। बजाज फिनजर्व ईएमआई कार्ड के साथ नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिलेगा।

इसके अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 प्लस स्मार्टफोन 3,699 रुपये, आसुस ज़ेनफोन मैक्स 8,999 रुपये और यू यूनीक स्मार्टफोन 4,444 रुपये में मिल जाएगा। रिलायंस जियो का सिम पाना है तो आप लाइफ विंड 6 को 5,599 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , snapdeal, snapdeal unbox diwali sale, snapdeal sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.