Snapdeal Flipkart Merger: स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ डील की बातचीत समाप्त की

ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील अभी नहीं बिकने वाला। दरअसल, स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत समाप्त कर दी है। कंपनी अपना कामकाज जारी रखेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 15:51 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील अभी नहीं बिकने वाला
  • स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत समाप्त कर दी
  • कंपनी अपना कामकाज जारी रखेगी
ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील अभी नहीं बिकने वाला। दरअसल, स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के साथ अधिग्रहण को लेकर बातचीत समाप्त कर दी है। कंपनी अपना कामकाज जारी रखेगी। स्नैपडील द्वारा जानकारी दी गई है कि वह स्वतंत्र तरीके से रास्ते पर आगे बढ़ेगी। ज्ञात हो कि पहले फ्लिपकार्ट द्वारा स्नैपडील को 90 से 95 करोड़ डॉलर में खरीदने को लेकर बातचीत चल रही थी।

स्नैपडील के प्रवक्ता ने फ्लिपकार्ट का नाम लिए बिना ई-मेल के जरिये दिये बयान में कहा, "स्नैपडील पिछले कई महीनों से रणनीतिक विकल्प तलाश रही थी। कंपनी ने अब स्वतंत्र रास्ता अपनाने का निर्णय किया है और इसके परिणामस्वरूप जारी सभी रणनीतिक वार्ता समाप्त कर रही है।" कंपनी ने कहा कि यह मजबूती के साथ नई दिशा स्नैपडील-2 है और हमने इस महीने सकल लाभ हासिल कर इसे क्रियान्वित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है।

बयान के मुताबिक, "इसके अलावा कुछ गैर-महत्वपूर्ण संपत्ति को बेचकर ऐसी उम्मीद है कि स्नैपडील वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर कंपनी बन जाएगी।" कुछ ही दिन पहले कंपनी ने डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म फ्रीचार्ज एक्सिस बैंक को 385 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमति जताई। उसके बाद उक्त बात सामने आयी है।

दरअसल, ई-कॉमर्स सेक्टर की प्रमुख कंपनी स्नैपडील को अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी दूसरी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था। इससे उसकी वित्तीय स्थिति पर असर पड़ा।
Advertisement

स्नैपडील में सबसे बड़ी निवेशक जापान की कंपनी साफ्टबैंक बिक्री को लेकर बातचीत में मध्यस्थता कर रही थी। साफ्टबैंक के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम स्वतंत्र रास्ता अपनाने के निर्णय का सम्मान करते हैं। हमारा स्नैपडील-2 रणनीतिक के परिणाम को लेकर नजरिया सकारात्मक है...।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdeal, Flipkart, Snapdeal Flipkart Sale, Internet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.