135 km रेंज देता है Silence S01+ इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कीमत और खूबियां

Silence S01+ को यूके में £6,795 (करीब 6.5 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, अपनी मूल मार्केट - स्पेन में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €7,550 (लगभग 6.3 लाख रुपये) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2022 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Silence S01+ यूके में £6,795 (करीब 6.5 लाख रुपये) में हुआ है लॉन्च
  • घरेलू मार्केट - स्पेन में इसकी कीमत €7,550 (लगभग 6.3 लाख रुपये) है
  • ई-स्कूटर मात्र 3.9 सेकेंड में 0 से 48 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है

Silence S01+ को यूके में £6,795 (करीब 6.5 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है

Silence Urban Mobility ने इस महीने की शुरुआत में यूके में अपना नया S01+ इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया। नए मॉडल के लिए कंपनी दावा करती है कि यह 125cc मोटरसाइकिल के बराबर पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 137 km दौड़ सकता है। पावर के मामले में भी स्कूटर दमदार है। Silence का दावा है कि S01+ 3.9 सेकंड में 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

Silence S01+ को यूके में £6,795 (करीब 6.5 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, अपनी मूल मार्केट - स्पेन में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €7,550 (लगभग 6.3 लाख रुपये) है।
 

खासियतों की बात करें, तो Silence S01+ में 7.5KWh क्षमता की इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट है, कंपनी के दावे अनुसार, स्कूटर को 100km/h की टॉप स्पीड पकड़ने में मदद कर सकती है। जैसा कि हमने बताय, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मात्र 3.9 सेकेंड में 0 से 48 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। S01+ में स्पोर्ट मोड और पुश-टू-पास मोड सहित कई राइड मोड हैं। पुश-टू-पास ओवरटेकिंग मोड में यह स्कूटर सबसे ज्यादा पावर जनरेट करता है और 110 किमी/घंटा की स्पीड पर पहुंच सकता है। हालांकि, इसका असर रेंज पर भी पड़ेगा और यूजर को कम रेंज मिलेगी।

S01+ को शहरी वातावरण के हिसाब से डिजाइन किया गया है। साइलेंस का कहना है कि स्पोर्ट मोड S01+ के रिस्पॉन्स टाइम और एक्सेलेरेशन दोनों में सुधार करता है। स्कूटर में एडजस्टेबल सस्पेंशन और बेहतर डिस्क ब्रेक सिस्टम मिलता है। S01+ का बॉडीवर्क एन्थ्रेसाइट ग्रे और रेड एक्सेंट में पेंट किया गया है।

S01+ में 5.6kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो 240V पावर आउटलेट द्वारा 8 घंटे तक चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका बैटरी पैक एक बार चार्ज होने पर लगभग 137 किमी की रेंज निकाल सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और एक यूएसबी पोर्ट है। S01+ लगभग 200kg का अधिकतम भार उठाने में सक्षम है। बिना बैटरी के इस ई-मोटो स्कूटर का वजन 11 किलो है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  2. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  3. OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें
  4. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  2. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  3. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  4. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  5. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  6. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  8. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  10. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.