डीजल कारों से ज्‍यादा बिकीं सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारें, यूरोप में पहली बार बना रिकॉर्ड

साल 2021 में यूरोपियन यूनियन में कुल 19 लाख 1 हजार 239 सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों का रजिस्‍ट्रेशन किया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन ने बताए आंकड़े
  • साल 2021 में बिक्री के आंकड़े जारी किए गए हैं
  • 2020 के मुकाबले सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों की बिक्री में आई तेजी

डीजल गाड़‍ियों का रजिस्‍ट्रेशन 2015 में डीजलगेट घोटाले के बाद से चरमरा गया है।

बदलती टेक्‍नॉलजी के साथ लोग ऐसे ऑप्‍शन तलाश रहे हैं, जो उन्‍हें ज्‍यादा सुविधा दे। कुछ ऐसा ही कारों के मामले में भी है। सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारें जो इंटरनल दहन (combustion) इंजन और बैटरी दोनों पर काम करती हैं, उन्‍होंने बिक्री के मामले में डीजल कारों को पीछे छोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड बना है यूरोप में, जहां पहली बार ऐसा हुआ है। डेटा बताता है कि डीजल कारों के मुकाबले 48 सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारें ज्‍यादा बिकीं। यह गैप भले ही ज्‍यादा नहीं हैं, लेकिन इसने हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के प्रति लोगों के क्रेज को सामने रखा है। 

रॉयटर्स के मुताबिक, यूरोपियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन के आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2021 में यूरोपियन यूनियन में कुल 19 लाख 1 हजार 239 सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों का रजिस्‍ट्रेशन किया गया। यह 2020 में रजिस्‍टर्ड 1.1 मिलियन से एक महत्वपूर्ण छलांग है।
Advertisement

वहीं, डीजल गाड़‍ियों का रजिस्‍ट्रेशन 2015 में डीजलगेट घोटाले के बाद से चरमरा गया है। साल 2020 के 2.77 मिलियन से एक तिहाई गिरकर यह 19 लाख 1 हजार 191 हो गया।

इसी तरह, बिक्री के मामले में हर 11 कार में से एक बैटरी-इलेक्ट्रिक थी और कुल 880,000 बैटरी-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की सेल हुई।   
Advertisement

सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड कारों में आंतरिक दहन इंजन द्वारा चार्ज की गई एक बैटरी होती है और आम तौर पर इलेक्ट्रिक पावर की मदद से एक लिमिटेड डिस्‍टेस कर सकती है। 
Advertisement

प्लग-इन हाइब्रिड मुख्य रूप से बाहर चार्ज की गई बैटरी से पावर्ड होते हैं। इन्‍हें पर्यावरण के ज्‍यादा अनुकूल माना जाता है, लेकिन इन्‍हें आंतरिक दहन इंजन का भी सपोर्ट होता है। इसके मुकाबले बैटरी-इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ बैटरी पर चलती हैं।

कम या जीरो उत्सर्जन वाली गाड़‍ियों के लिए सरकार की सब्सिडी प्रभावी रही। साल 2020 में इसने प्लग-इन हाइब्रिड और बैटरी-इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की सेल को एक मिलियन के पार पहुंचा दिया। 
Advertisement

प्लग-इन हाइब्रिड को कार मेकर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारों में ट्रांजिशन की तकनीक के रूप में देखते हैं। लेकिन एनवायरनमेंटल ग्रुप्‍स की ओर से उनकी आलोचना की गई है, क्योंकि स्‍टडी से पता चला है कि ड्राइवर आंतरिक दहन इंजन पर ज्‍यादा भरोसा करते हैं। इससे गाड़‍ियां अधिक कार्बन उत्‍सर्जन करती हैं। 
Advertisement

वहीं, पेट्रोल सबसे कॉमन ईंधन रहा, लेकिन 2020 के मुकाबले 2021 में पेट्रोल कारों के रजिस्‍ट्रेशन में कमी आई। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.