सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चलती कार को किया हैक

विज्ञापन
NDTV Correspondent (with Agency inputs), अपडेटेड: 22 जुलाई 2015 13:07 IST
अब हाईटेक गाड़ियों का जमाना है। पावरफुल मशीन से इतर ये गाड़ियां इंटरनेट से भी जुड़ी होती हैं, पर इनकी सिक्योरिटी को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं।  

अब दो नामी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि वे इंटरनेट का इस्तेमाल करके चलती हुई गाड़ियों का इंजन स्विच ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद से इंटरनेट से कनेक्टेड कार व ट्रक की सेफ्टी को लेकर बहस और तेज हो गई है।

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) के पूर्व हैकर चार्ली मिलर और IOActive के रिसर्चर क्रिस व्लासेक ने Fiat Chrysler के टेलीमेटिक्स सिस्टम के Uconnect फीचर का इस्तेमाल करके हाईवे पर चल रही एक कार का कंट्रोल का हासिल कर लिया। इस कार को टेक्नोलॉजी न्यूज वेबसाइट Wired.com का एक रिपोर्टर चला रहा था।

इस नियंत्रित टेस्ट के दौरान ने सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने Jeep Cherokee के रेडियो को ऑन करने के अलावा कुछ गैर-जरूरी फीचर को भी एक्टिवेट कर दिया। इसके बाद वे कार के इंटरटेनमेंट सिस्टम हार्डवेयर के इम्बेडड कोड को ओवरराइड करने में सफल रहे। इस तरह से उन्होंने स्टीयरिंग, ब्रेक और इंजन का कमांड भी हासिल कर लिया।
Advertisement

मिलर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा, ''आज की तारीख में सड़क पर कई ऐसी कारें मौजूद हैं, जिनकी सिक्योरिटी पर सवाल उठते हैं।"
Advertisement

वहीं, Fiat Chrysler का कहना है कि उसने सॉफ्टवेयर की कमियों को फिक्स करने के लिए पहले ही कदम उठाया है। नया सॉफ्टवेयर पैच कंपनी की वेबसाइट और डिलरशिप शॉप पर मुफ्त उपलब्ध है।

कंपनी ने कहा, "स्मार्टफोन या टैबलेट की तरह बेहतर सिक्योरिटी प्रोटेक्शन के लिए गाड़ियों के सॉफ्टवेयर के लिए भी अपडेट जरूरी हैं। इन अपडेट के जरिए व्हेकिल सॉफ्टवेयर सिस्टम को ज्यादा प्रोटेक्टेड बनाया जा सकता है।"
Advertisement

मिलर और व्लासेक कई सालों से कार की सेफ्टी के संबंध में काम कर रहे हैं। दोनों का कहना है कि स्मार्ट सिस्टम आने के बाद से ही इन कारों की रिमोट हैकिंग की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले भी एक रिसर्च टीम ने दावा किया था कि उसने काफी दूर से एक चलती हुई गाड़ी को हैक कर लिया था। हालांकि, इस ग्रुप ने गाड़ी की कंपनी का नाम और हैकिंग के तरीके की कोई जानकारी नहीं दी।
Advertisement

मिलर और व्लासेक ने बताया कि वे Fiat Chrysler के साथ पिछले साल अक्टूबर से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी को एक ऐसा पैच डेवलप करने का सुझाव दिया था, जिससे एक फीचर को डिसेबल किया जा सके जो गलती से ऑन हो गया है। दोनों ही सिक्योरिटी एक्सपर्ट अगले महीने Def Con सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में एक पेपर भी रिलीज करेंगे, जिसमें रिमोट एक्सेस के कुछ कोड भी शामिल होंगे। हालांकि, ये कोड उन गाड़ियों पर काम नहीं करते जिसे अपडेट कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.