GoDaddy की सुरक्षा में सेंध, 12 लाख WordPress यूजर्स का डेटा लीक

चीफ इन्‍फर्मेशन सिक्‍योरिटी ऑफ‍िसर डेमेट्रियस कम्स ने बताया है कि वर्डप्रेस होस्टिंग में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद एक आईटी फॉरेंसिक फर्म की मदद लेकर इसकी जांच शुरू की गई।

GoDaddy की सुरक्षा में सेंध, 12 लाख WordPress यूजर्स का डेटा लीक

कंपनी ने बताया है कि उसकी जांच जारी है और प्रभावित हुए सभी कस्‍टमर्स से वह सीधे संपर्क कर रही है।

ख़ास बातें
  • 17 नवंबर को गोडैडी को इसके बारे में पहली बार पता चला था
  • कंपनी मामले की जांच कर रही है, प्रभावित यूजर्स से संपर्क किया जा रहा है
  • गोडैडी ने इस घटना के लिए अपने कस्‍टमर्स से माफी भी मांगी है
विज्ञापन
वेब होस्टिंग कंपनी गोडैडी (GoDaddy) को सुरक्षा में सेंध का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने बताया है कि उसके वर्डप्रेस यूजर्स के डेटा में सेंध लगी है। गोडैडी के मुताबिक, 12 लाख एक्टिव और इनएक्टिव वर्डप्रेस कस्‍टमर्स के ई-मेल अड्रेस उजागर हो गए। कंपनी को इस घटना के बारे में 17 नवंबर को पता चला। पासवर्ड में छेड़छाड़ करके आरोपी, कंपनी के सिस्‍टम तक पहुंच गया और डेटा हासिल कर लिया। चीफ इन्‍फर्मेशन सिक्‍योरिटी ऑफ‍िसर डेमेट्रियस कम्स ने बताया है कि वर्डप्रेस होस्टिंग में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद एक आईटी फॉरेंसिक फर्म की मदद लेकर इसकी जांच शुरू की गई। गोडैडी की मानें तो उसने सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को फौरान ब्‍लॉक कर दिया था।

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि 17 नवंबर 2021 को उसने वर्डप्रेस होस्टिंग क्षेत्र में एक संदिग्ध गतिविधि की पहचान की और तुरंत एक आईटी फॉरेंसिक फर्म की मदद से जांच शुरू करते हुए लॉ एनफोर्समेंट से कॉन्‍टैक्‍ट किया। पासवर्ड में छेड़छोड़ करके हैकर ने वर्डप्रेस के लीगेसी कोड बेस को एक्सेस किया। कंपनी ने कहा है कि उसने सुरक्षा में सेंध लगाने वाले को फौरन ब्लॉक कर दिया था। 

कंपनी ने बताया है कि सुरक्षा में इस सेंध की वजह से करीब 12 लाख एक्टिव और इनएक्टिव वर्डप्रेस कस्‍टमर्स के ई-मेल अड्रेस और नंबर लीक हो गए। ई-मेल अड्रेस लीक होने से फ‍ि‍श‍िंग अटैक का खतरा बढ़ जाता है।  

कंपनी के मुताबिक, ओरिज‍िनल वर्डप्रेस एडमिन पासवर्ड लीक हो गए थे। अगर वो इस्‍तेमाल में थे, तो उन्‍हें रीसैट किया जा रहा है। एक्टिव कस्‍टमर्स के sFTP और डेटाबेस यूजरनेम और पासवर्ड भी लीक हो गए थे। कई एक्टिव यूजर्स की SSL प्राइवेट Key भी लीक हो गईं। उन्‍हें नई Key देने पर काम चल रहा है।

कंपनी ने बताया है कि उसकी जांच जारी है और प्रभावित हुए सभी कस्‍टमर्स से वह सीधे संपर्क कर रही है। कस्‍टमर, कंपनी के हेल्‍प सेंटर (https://www.godaddy.com/help) पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस घटना के लिए कंपनी ने कस्‍टमर्स से माफी मांगी है। कहा है कि GoDaddy की लीडरशिप और कर्मचारी अपने कस्‍टमर्स के डेटा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम उन्हें कभी निराश नहीं करना चाहते। हम इस घटना से सीखेंगे और सिक्‍योरिटी को बढ़ाते हुए इसे और मजबूत करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: GoDaddy, security breach, wordpress, Data Breach, Data Leak
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »