35 हजार वाली Samsung Galaxy Watch 8 मिलेगी बिलकुल फ्री, बस डेली चलना होगा पैदल

Samsung एक बार फिर वॉक-अ-थॉन इंडिया चैलेंज लेकर आई है जो कि तीसरा एडिशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Watch 8 में कंपनी का नया BioActive सेंसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच और 1.47 इंच की सुपर AMOLED है।
  • Samsung Galaxy Watch 8 के 40mm मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है।

Samsung एक बार फिर वॉक-अ-थॉन इंडिया चैलेंज लेकर आई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung एक बार फिर वॉक-अ-थॉन इंडिया चैलेंज लेकर आई है जो कि तीसरा एडिशन है। यह कैंपेन भारत में लोगों को पैदल चलने के लिए प्रेरित करने और देश में हेल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आया है। वॉक-अ-थॉन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस चैलेंज में विजेताओं को रिवार्ड दिया जाएगा। यह चैलेंज 1 अगस्त से 30 अगस्त तक जारी रहेगा। पूरे भारत में सैमसंग यूजर्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Watch8 मिलेगी फ्री

Advertisement

Samsung वॉक-अ-थॉन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लेने वालों को शानदार रिवार्ड के लिए क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे जो कि रोजाना के हिसाब से 7,000 कदम होते हैं। सभी विजेताओं को प्राइज मिलेंगे। वहीं 3 लकी विजेताओं को Samsung Galaxy Watch8 मिलेगी, जबकि बाकी विजेताओं को नई Galaxy Watch8 पर 15 हजार रुपये तक के डिस्काउंट कूपन मिलेंगे। वॉक-अ-थॉन इंडिया के साथ Samsung फिटनेस को सभी के लिए फायदेमंद और मजेदार बनाना चाहती है।

कैसे लें हिस्सा

30  दिनों तक चलने वाले स्टेप्स चैलेंज को सैमसंग हेल्थ ऐप पर आयोजित किया जाएगा, जो सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। यूजर्स सैमसंग हेल्थ ऐप के अंदर एक रीयल-टाइम लीडरबोर्ड के जरिए अपनी प्रोग्रोस को मॉनिटर कर सकते हैं। अपने परफॉर्मेंस की तुलना करने के साथ पूरे चैलेंज के दौरान प्रेरित भी रह सकते हैं। रिवार्ड पाने के लिए यूजर्स को 30 दिनों में कम से कम 2 लाख कदम पूरे करने होंगे। चैलेंज पूरा करने के बाद विजेताओं को अपना इनाम पाने के लिए 5 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 के बीच Samsung Members ऐप पर जाना होगा।

Advertisement

Samsung Galaxy Watch 8 Price

Samsung Galaxy Watch 8 के 40mm मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 44mm मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है।

Samsung Galaxy Watch 8 Specifications

Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच और 1.47 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। डिस्प्ले सफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन के साथ आती है। वॉच का वजन 30 ग्राम और 34 ग्राम है। इस वॉच में 3 nm Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपेसिटी 40mm मॉडल में 325mAh और 44mm मॉडल में 435mAh है जो कि WPC बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह वॉच Wear OS 6 पर बेस्ड One UI 8 Watch पर काम करती है।

Advertisement

Galaxy Watch 8 में कंपनी का नया BioActive सेंसर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल बाय सिग्नल, इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल और बायोइलेक्ट्रिकल इंपीडेंस एनालेसेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा टेंप्रेचर सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर शामिल है। Galaxy Watch 8 में LTE, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, एनएफसी और L1+L5 ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस शामिल हैं। यह 5ATM + IP68 रेटिंग के साथ आती है और MIL-STD-810H सर्टिफाइड हैं।

Samsung Galaxy Watch 8 की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy Watch 8 के 40mm मॉडल की कीमत 32,999 रुपये और 44mm मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है।

Advertisement

Samsung Galaxy Watch 8 में कैसी डिस्प्ले है?

Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच और 1.47 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है।

Samsung Galaxy Watch 8 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy Watch 8 में 3 nm Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Samsung Galaxy Watch 8 में कैसी बैटरी है?

Samsung Galaxy Watch 8 के 40mm मॉडल में 325mAh और 44mm मॉडल में 435mAh है जो कि WPC बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Vibrant and bright display
  • Premium Design
  • Comfortable silicon straps
  • Accurate heart rate tracking
  • Built-in Google Gemini
  • AI features
  • Bad
  • Battery life could have been better
  • Slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Graphite, Silver

Compatible OS

Android and iOS

Display Type

Super AMOLED
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.