PM 2.5 फिल्टर और AI फीचर्स वाली Samsung WindFree एयर कंडीशनर (AC) सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत

AC मोशन डिटेक्ट सेंसर से लैस हैं, कंपनी का दावा है कि ये एयर कंडीशनर स्वचालित रूप से एनर्जी-सेविंग मोड में चले जाते हैं, यदि 20 मिनट तक कोई हलचल नहीं होती है, जिससे 43% पावर की बचत होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 20:05 IST
ख़ास बातें
  • WindFree 2023 AC रेंज की भारत में शुरुआती कीमत 35,599 रुपये रखी गई है
  • Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है नए ACs
  • इनमें एडवांस फिल्ट्रेशन तकनीक के साथ 4-इन-1 PM2.5 एयर फिल्टर भी शामिल है

Samsung WindFree 2023 AC रेंज की भारत में शुरुआती कीमत 35,599 रुपये रखी गई है

Samsung ने भारत में WindFree एयर कंडीशनर की अपनी 2023 लाइनअप की घोषणा की है। AC की नई रेंज तेज कूलिंग, बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और पहले से अधिक फीचर्स से लैस आती है। कंपनी के अनुसार, नए डुअल-टोन डिजाइन वाले ये AC इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर और 4-इन-1 PM2.5 एयर फिल्टर से लैस आते हैं। कंपनी का दावा है कि नई लाइनअप 90% तक हानिकारक बैक्टीरिया, 99% तक वायरस और 98% तक एलर्जी को कम करती है।

Samsung के अनुसार, लेटेस्ट WindFree 2023 AC रेंज की भारत में शुरुआती कीमत 35,599 रुपये रखी गई है। नए एसी सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन Flipkart, Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। Samsung की नई 2023 WindFree एसी लाइनअप डुअल-टोन डिजाइन के साथ आती है और इन AC को दो नए कलर - रोज ग्रे और एयरी मिंट में खरीदा जा सकता है। 

सैमसंग AC की 2023 लाइनअप के चुनिंदा मॉडलों में एक इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलता है। इसके अलावा, इसमें एडवांस फिल्ट्रेशन तकनीक के साथ 4-इन-1 PM2.5 एयर फिल्टर भी शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि एयर कंडीशनर 90% तक हानिकारक बैक्टीरिया, 99% तक वायरस और 98% तक एलर्जी को कम करता है।

इसके अलावा, एसी मोशन डिटेक्ट सेंसर से लैस हैं, कंपनी का दावा है कि ये एयर कंडीशनर स्वचालित रूप से एनर्जी-सेविंग मोड में चले जाते हैं, यदि 20 मिनट तक कोई हलचल नहीं होती है, जिससे 43% पावर की बचत होती है। कंपनी के अनुसार, इन AC को यदि लगभग 20 मिनट तक किसी मानव गतिविधी का पता नहीं चलता है, तो ये विंडफ्री मोड सक्रिय कर देते हैं। लेकिन जैसे ही यह गतिविधि का पता लगाता है, पिछला ऑपरेशन फिर से शुरू हो जाता है।
Advertisement

कुछ AC एआई-आधारित फीचर्स के साथ आते हैं और वेलकम कूलिंग, वॉयस कंट्रोल और एआई एनर्जी मोड जैसी सुविधाओं की पेशकश करते हैं। विंडफ्री एसी में स्लीप मोड को भी बेहतर बनाए जाने का दावा किया गया है, जो सामान्य कूलिंग मोड की तुलना में 69% तक एनर्जी बचाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  2. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  3. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  7. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  8. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  9. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  10. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.