Samsung Galaxy S26 Ultra का टियरडाउन वीडियो आया सामने, जानें कैसे होगा रिपेयर

Samsung ने बीते महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में

Photo Credit: Samsung

Samsung ने बीते महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया था। इस फ्लैगशिप में फोन गैलेक्सी चिपसेट के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अब iFixit ने अब Galaxy S26 Ultra का एक टियरडाउन वीडियो जारी किया है, जिसमें इसकी रिपेयर कैपेसिटी का पता चला है। टियरडाउन से पता चला है कि डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा को निकालना कितना मुश्किल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price & Features

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 गैलेक्सी चिपसेट से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra को खोलना है आसान!

iFixit टीम ने Samsung Galaxy S26 Ultra के 8 मिनट से ज्यादा के टियरडाउन की शुरुआत एडहेसिव को हीट करके बैक पैनल को हटाने से की है। टीम का कहना है कि फोन को सिर्फ एक तरफ से खोला जा सकता है और डिस्प्ले कनेक्टर तक सिर्फ पीछे से ही पहुंचा जा सकता है। बैटरी तक पहुंचने के लिए टीम ने निचले स्पीकर को हटाया और उसके नीचे फंसी इंटरकनेक्ट केबल को डिस्कनेक्ट किया। वीडियो में बताया गया है कि बैटरी को निकालना काफी आसान है।

बैटरी निकालने के बाद टीम का ध्यान यूएसबी टाइप-सी पोर्ट निकालने पर फोकस हो जाता है जो कि काफी आसान लग रहा है। रियर कैमरा सिस्टम तक पहुंचने के लिए टीम ने मेनबोर्ड को हटा दिया और थर्मल पेस्ट लगाकर उसे नीचे से अलग कर दिया। इस फोन में 200 मेगापिक्सल वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा समेत बैक कैमरा मॉड्यूल तक एक्सेस मिल सकता है।

Advertisement

वीडियो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप, क्वालकॉम के X85 5G मॉडेम और 256GB वेरिएंट में 12GB रैम वाले पीसीबी सैंडविच डिजाइन का मेनबोर्ड नजर आया है। सेल्फी कैमरा चिपकाया हुआ बताया गया है, जिससे हीट लगाने के बाद भी इसे निकालना मुश्किल हो जाता है। Galaxy S26 Ultra से डिस्प्ले को निकालना सबसे मुश्किल काम है। टीम ने फ्रंट पैनल को निकालने के लिए 110 डिग्री सेल्सियस तापमान और एक मजबूत सक्शन कप का उपयोग किया। आखिर में वीडियो में Galaxy S26 Ultra को रिपेयर के लिहाज से 10 में से 5 प्वाइंट दिए गए हैं। iFixit का कहना है कि अगर Samsung अपने खराब रिप्लेसमेंट पार्ट्स और मैनुअल की दिक्कत को ठीक कर लेता है तो स्कोर 6 हो जाएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lighter IP68 rated design
  • Privacy Display is handy and practical
  • One UI gets smarter with better AI integrations
  • Fast-charging finally
  • Impressive video recording capability
  • Bad
  • 3x telephoto camera needs work
  • Low-light performance could have been better
  • Selfies don?t show accurate edge-detection
  • S Pen cannot be used as camera remote
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.