Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लैपटॉप लॉन्च, धांसू प्रोसेसर के साथ दमदार फीचर्स से लैस

Samsung ने यूके में Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra लैपटॉप लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Book 6 Ultra में 16 इंच की WQXGA+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Book 6 Pro में 78.07Wh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy Book 6 में 16 इंच की WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Book 6 Pro में 16 इंच तक की AMOLED टचस्क्रीन है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने यूके में अपने नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra को लॉन्च कर दिया है। तीनों लैपटॉप में इंटेल पैंथर लेक सीपीयू (इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 3 प्रोसेसर) दिया गया है। अल्ट्रा मॉडल में Intel Core Ultra 7 Series 3 Evo एडिशन प्रोसेसर, इंटेल एनपीयू और एनवीडिया जीफोर्स 5070 जीपीयू जैसे ऑप्शन उपलब्ध है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Book 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Book 6 Series Price

Samsung Galaxy Book 6 Ultra के इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत ब्रिटेन 2,999 पाउंड (लगभग 3,69,000 रुपये)है। वहीं Galaxy Book 6 Pro के 16 इंच वेरिएंट की कीमत 1,499 पाउंड (लगभग 1,84,000 रुपये) और Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच वेरिएंट की कीमत 1,399 पाउंड (लगभग 1,72,000 रुपये) है।

यूके में Samsung Galaxy Book 6 के 14 इंच वेरिएंट की कीमत 949 पाउंड (लगभग 1,17,000 रुपये) है। 16 इंच वेरिएंट की कीमत 1,049 पाउंड (लगभग 1,29,000 रुपये) है, जबकि 16 इंच टचस्क्रीन की कीमत 1,099 पाउंड (लगभग 1,35,000 रुपये) है। Samsung Galaxy Book 6 सीरीज के लैपटॉप सिर्फ ग्रे कलर में उपलब्ध हैं। इन डिवाइसेज के लिए ब्रिटेन में 25 फरवरी से प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे और 11 मार्च से बिक्री शुरू हो जाएगी।

Samsung Galaxy Book 6 Ultra Features, Specifications

Samsung Galaxy Book 6 Ultra में 16 इंच की WQXGA+ AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज 3 इवो एडिशन प्रोसेसर, इंटेल एनपीयू और एनवीडिया GeForce 5070 जीपीयू दिया गया है। Galaxy Book 6 Ultra में 64GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB का SSD स्टोरेज भी है, जिसे रैम एक्सपेंशन स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

Advertisement

Galaxy Book 6 Ultra के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया है जो कि 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सैमसंग टू टोन प्रो बैकलिट कीबोर्ड भी है। इस लैपटॉप में 80.20Wh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक ऑडियो जैक और एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की लंबाई 356.9 मिमी, चौड़ाई 248 मिमी, मोटाई 15.4 मिमी और वजन लगभग 1.89 किलोग्राम है।

Samsung Galaxy Book 6 Pro Features, Specifications

Samsung Galaxy Book 6 Pro में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग वाली 16 इंच तक की AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा X7 सीरीज 3 इवो एडिशन प्रोसेसर के साथ इंटेल आर्क ग्राफिक्स इंटीग्रेटेड जीपीयू दिया गया है। इसमें NPU, RAM, स्टोरेज, वेबकैम और I/O पोर्ट और बैकलिट कीबोर्ड हैं। 16 इंच वेरिएंट में RAM एक्सपेंशन स्लॉट, जबकि 14 इंच वाले वेरिएंट में यह स्लॉट नहीं है। 16 इंच वाले Galaxy Book 6 Pro में 78.07Wh की बैटरी और 14 इंच मॉडल में 67.18Wh की बैटरी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप के 16 इंच मॉडल की लंबाई 356.9 मिमी,चौड़ाई 248.0 मिमी, मोटाई 11.9 मिमी और वजन लगभग 1.59 किलो है। वहीं 14 इंच मॉडल की लंबाई 314.2 मिमी, चौड़ाई 220.6 मिमी, मोटाई 11.6 मिमी और वजन लगभग 1.24 किलो है। Galaxy Book 6 Pro विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Book 6 Features, Specifications

Samsung Galaxy Book 6 में 16 इंच की WUXGA IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 350 निट्स तक है। Galaxy Book 6 में 64GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB का SSD स्टोरेज भी है। Galaxy Book 6 विंडोज 11 पर चलता है। लैपटॉप के फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है जो कि 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें सैमसंग टू टोन प्रो बैकलिट कीबोर्ड भी है। इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक ऑडियो जैक और एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट हैं। 

Galaxy Book 6 इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीरीज प्रोसेसर के साथ इंटेल एनपीयू और एक इंटीग्रेटेड जीपीयू से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो नॉन-टच मॉडल की लंबाई 357.1 मिमी, चौड़ाई 248.0 मिमी, मोटाई 14.9 मिमी है। वहीं टच वेरिएंट की लंबाई 357.1 मिमी, चौड़ाई 248.0 मिमी, मोटाई 16.8 मिमी है। दूसरी ओर 14 इंच मॉडल की लंबाई 313.4 मिमी, चौड़ाई 221.1 मिमी और मोटाई 14.9 मिमी है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.