Samsung के होम अप्लायंस खरीदने पर मिलेगा 4 करोड़ रुपये के लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका

लोगों को प्रोडक्‍ट खरीदने के बाद माइक्रोसाइट पर र‍जिस्‍ट्रेशन करना है और इनवॉयस यानी बिल अपलोड करना है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 19:20 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने कंज्‍यूमर्स के लिए न्यू ईयर लकी ड्रॉ कॉन्‍टेस्‍ट की घोषणा की है
  • 15 दिसंबर 2021 से 26 जनवरी 2022 के बीच प्रोडक्‍ट खरीदने पर मिलेगा मौका
  • 600 कंज्‍यूमर्स के पास 4 करोड़ के सैमसंग प्रोडक्‍ट जीतने का मौका होगा

कॉन्‍टेस्‍ट की टाइमलाइन के दौरान चार अलग-अलग मौकों पर विजेताओं का ऐलान किया जाएगा।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग Samsung ने कंज्‍यूमर्स के लिए न्यू ईयर लकी ड्रॉ कॉन्‍टेस्‍ट की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, 15 दिसंबर 2021 से 26 जनवरी 2022 के बीच सैमसंग रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, डिशवॉशर और  एयरड्रेसर खरीदने वाले लगभग 600 कंज्‍यूमर्स को 4 करोड़ रुपये के सैमसंग एयरड्रेसर, रेफ्रिजरेटर या माइक्रोवेव जीतने का मौका मिलेगा। इसके लिए लोगों को प्रोडक्‍ट खरीदने के बाद माइक्रोसाइट पर र‍जिस्‍ट्रेशन करना है और इनवॉयस यानी बिल अपलोड करना है। कॉन्‍टेस्‍ट की टाइमलाइन के दौरान चार अलग-अलग मौकों पर विजेताओं का ऐलान किया जाएगा। तमिलनाडु के अलावा देश के सभी रिटेल स्टोरों से सैमसंग होम अप्लायंस खरीदने पर इस कॉन्‍टेस्‍ट में हिस्सा लिया जा सकता है। तमिलनाडु में कंज्‍यूमर्स के लिए सैमसंग एक दूसरा कॉन्‍टेस्‍ट लाई है। 

सैमसंग के मुताबिक, देशभर के कंज्‍यूमर्स इस ऑफर की अवधि के दौरान 20 फीसदी तक एक्‍स्‍ट्रा कैशबैक और सिर्फ 990 रुपये से शुरू होने वाली EMI जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। 
Advertisement

सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कंज्‍यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसेज) राजू पुल्लन ने कहा कि 2021 खत्म होने वाला है। सैमसंग अपने कंज्‍यूमर्स को हमारे प्रति स्नेह दिखाने के लिए ईनाम देकर क्रिसमस और नए साल का जश्न उम्दा बनाना चाहती है। इसीलिए हमने यह कॉन्‍टेस्‍ट तैयार किया है।    

गौरतलब है कि अपने कंज्‍यूमर्स को ध्‍यान में रखते हुए सैमसंग लगातार नए प्रोडक्‍ट्स पर काम कर रही है। कहा जा रहा है कि Samsung, Galaxy M33 5G पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को अगस्त में लॉन्च किए गए Galaxy M32 5G का सक्सेसर कहा जा रहा है। 
Advertisement

Samsung ने इस वर्ष की तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung का तीसरी तिमाही में लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर रहा। कंपनी ने 6.93 करोड़ यूनिट्स का शिपमेंट किया। 
Advertisement

कंपनी ने Galaxy Tab A8 को कंपनी की Galaxy A सीरीज टैबलेट लाइनअप के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। टैब में 10.5 इंच का TFT डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशो है। इस टैब में क्वाड-स्पीकर सेटअप डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट के साथ है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: samsung, Home appliances, Offer, Lucky Draw, 4 crore rupees
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.