Sake Dean Mahomed Google Doodle: शेक दीन मोहम्मद को कुछ इस अंदाज में किया गूगल ने याद

Sake Dean Mahomed Google Doodle: शेक दीन मोहम्मद को याद करते हुए गूगल डूडल बनाया गया है। आखिर शेक दीन मोहम्मद कौन थे, आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 13:01 IST
ख़ास बातें
  • ब्राइटन संग्राहालय में आज भी है शेक दीन मोहम्मद की तस्वीर
  • 1794 में आज ही के दिन पहली अंग्रेजी किताब हुई थी प्रकाशित
  • Sake Dean Mahomed के रेस्टोरेंट का नाम था हिंदुस्तान कॉफी हाउज

Sake Dean Mahomed Google Doodle: शेक दीन मोहम्मद के जीवन के बार में जानें कुछ अहम बातें

शेक दीन मोहम्मद (Sake Dean Mahomed) को याद करते हुए गूगल डूडल (Google Doodle) बनाया गया है आज। आखिर शेक दीन मोहम्मद कौन थे, आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं। शेक दीन मोहम्मद (Sake Dean Mahomed) एक यात्री और सर्जन थे। जनवरी 1759 में उनका जन्म पटना में हुआ था, आप शायद इस बात से वाकिफ नहीं होंगे कि भारत और इंग्लैंड के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ाने में शेक दीन मोहम्मद का काफी अहम योगदान रहा है। Sake Dean Mahomed के पिता ईस्ट इंडिया कंपनी में कार्य किया करते थे।

लेकिन जब शेक दीन मोहम्मद केवल 10 साल के थे उनके पिता का देहांत हो गया। पिता के गुजर जाने के बाद वह ईस्ट इंडिया कंपनी के बंगाल रेजिमेंट में सैनिक भी रहे थे। सन् 1794 में आज ही के दिन उन्होंने अपनी पहली अंग्रेजी किताब को भी प्रकाशित किया था। शेक दीन मोहम्मद (Sake Dean Mahomed) सन् 1782 में इंग्लैंड आ गए थे। इसके बाद उन्होंने यहां अपना पहला भारतीय रेस्टोरेंट खोला। इंग्लैंड में खोले इस रेस्टोरेंट का नाम था हिंदुस्तान कॉफी हाउज।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि रेस्टोरेंट कुछ खास नहीं चला जिस वजह से उन्होंने केवल 2 साल में ही इसे बंद कर दिया। रेस्टोरेंट को बंद करने के बाद उन्होंने स्पा खोला। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, शेक दीन मोहम्मद (Sake Dean Mahomed) स्पा में आने वाले लोगों को हर्बल स्टीम दिया करते थे। केवल इतना ही नहीं, स्पा में चंपी मालिश भी की जाती थी। बता दें कि चंपी को ‘शैंपू' नाम दिया गया था। कुछ ही वर्षों में ‘शैंपू' या कह लीजिए चंपी मालिश यूरोप व ब्रिटेन में लोकप्रिय हो गई थी।

इसी वजह से सन् 1822 में किंग जॉर्ज ने शेक दीन मोहम्मद (Sake Dean Mahomed) को अपना निजी चंपी सर्जन नियुक्त किया था। वह अपनी चंपी मालिश की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए और आज भी ब्राइटन संग्राहालय में उनकी तस्वीर मौजूद है। सन् 1851 में शेक दीन मोहम्मद ने दुनिया को अलविदा कह दिया और उनके निधन के बाद उन्हें सेंट निकोलस चर्च के एक कब्रिस्तान में दफनाया दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sake Dean Mahomed, Google Doodle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.