Sahyog पोर्टल से सरकार दे रही कंटेंट ब्लॉक करने के आदेश, सबसे ज्यादा WhatsApp पर हुई कार्रवाई

भारत सरकार ने अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच 19 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को 2,300 से ज्यादा ब्लॉकिंग के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Sahyog पोर्टल को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
  • वॉट्सऐप को कंटेंट ब्लॉकिंग के लिए 1,392 आदेश मिले।
  • फेसबुक को 255 और इंस्टाग्राम को 169 आदेश मिले।

आपत्तिजनक पोस्ट को ब्लॉक करने के आदेश दिए गए।

Photo Credit: Unsplash/Julian

भारत सरकार ने अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच 19 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को 2,300 से ज्यादा ब्लॉकिंग के आदेश जारी किए। गृह मंत्रालय के Sahyog पोर्टल से जुड़े आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को रोजाना करीबन 6 कंटेंट ब्लॉक करने के आदेश मिले। रिपोर्ट्स से पता चला है कि सरकार ने वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को सबसे अधिक ब्लॉकिंग के आदेश दिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, RTI के जरिए प्राप्त जानकारी से पता चला है कि इस अवधि में Sahyog के संचालन का पहला पूरा वर्ष दर्शाया गया है। इससे पहली बार यह साफ होता है कि कैसे यह पोर्टल भारत के बढ़ते ऑनलाइन सेंसरशिप फ्रेमवर्क में तेजी से एक सेंट्रल स्तर का टूल बना है। इन आदेशों में ऑनलाइन लिंक होते हैं, जिनमें आपत्तिजनक या गैरकानूनी पोस्ट या अकाउंट शामिल होते हैं।

क्या है Sahyog पोर्टल?

Sahyog पोर्टल को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह सरकारी एजेंसियों के लिए सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(ख) के तहत ब्लॉकिंग आदेश जारी किए जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सहयोग पोर्टल से पहले एजेंसियों को हर प्लेटफॉर्म को अलग-अलग ईमेल भेजने पड़ते थे। इस पोर्टल का उपयोग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नोडल अधिकारियों के साथ-साथ 7 केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी करते हैं। आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में X ने सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर कर Sahyog को सेंसरशिप पोर्टल बताया था। इस मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के आंकड़ों के अनुसार, एक साल में कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए 2,312 आदेश जारी किए गए। इन 2,312 आदेशों में से 78 प्रतिशत से ज्यादा आदेश सिर्फ Meta की सर्विस को भेजे गए थे। वॉट्सऐप को कंटेंट ब्लॉकिंग के लिए 1,392 आदेश मिले, जबकि फेसबुक को 255 और इंस्टाग्राम को 169 आदेश मिले। उसके बाद यूट्यूब को कंटेंट ब्लॉक करने के लिए 176 आदेशों प्राप्त हुए। इसके अलावा सरकार ने टेलीग्राम को 123, गूगल को 93, एप्पल को 43 और अमेजन को 23 ब्लॉकिंग का आदेश दिए। वहीं माइक्रोसॉफ्ट, लिंक्डइन, स्नैपचैट और 11 अन्य प्लेटफार्म्स को कुल मिलाकर 38 आदेश मिले। आपको बता दें कि प्रत्येक आदेश कई लिंक या अकाउंट को ब्लॉक करने का निर्देश दे सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sahyog Portal, WhatsApp, Facebook, Instagram, YouTube, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  7. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  8. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  10. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.