Telegram हो रहा इस देश में बैन, जानें क्या है वजह

रूस ने देश के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप Telegram को बैन कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 12:26 IST
ख़ास बातें
  • रूस ने सोशल मीडिया ऐप Telegram को बैन कर दिया है।
  • रूस नागरिकों की सुरक्षा के लिए टेलीग्राम को प्रतिबंधित कर रहा है।
  • रोसकोम्नाडजोर का कहना है कि Telegram पर निजी डाटा सुरक्षित नहीं है।

Telegram रूस में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

Photo Credit: Unsplash

रूस ने देश के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप Telegram को बैन कर दिया है। सरकार ने कहा कि वह रूस के नागरिकों की सुरक्षा के लिए टेलीग्राम को प्रतिबंधित कर रहा है। ऐप पर आरोप लगाया कि वह उन कंटेंट को ब्लॉक करने से इनकार कर रहा है जिन्हें आपराधिक और आतंकवादी माना जाता है। रूस के टेलीकम्युनिकेशन रेगुलटर रोस्कोम्नाडजोर ने एक बयान में कहा कि वह टेलीग्राम मैसेंजर के उपयोग को तब तक बैन रखेगा जब तक यह रूस के कानून का उल्लंघन करना बंद नहीं करेगा।

रोसकोम्नाडजोर का कहना है कि निजी डाटा सुरक्षित नहीं है और फ्रॉड या आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों के लिए मैसेजिंग सर्विस के उपयोग को रोकने के लिए कोई प्रभावी उपाय नहीं हैं। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि टेलीग्राम पर मैसेंजर प्लेटफॉर्म से बैन कंटेंट को हटाने से इनकार करने और सेल्फ रेगुलेट में विफल रहने के लिए 64 मिलियन रूबल (लगभग 7,50,14,730 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। टेलीग्राम के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद रूस में यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि मैसेजिंग ऐप काम नहीं कर रहा है या पहले से काफी स्लो चल रहा है। डिजिटल सर्विस ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, बीते 24 घंटों में 11 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। रूस में लाखों लोग टेलीग्राम का उपयोग करते हैं, जिनमें सेना, टॉप लेवल सरकारी अधिकारी, राज्य मीडिया सर्विस और क्रेमलिन और खुद रोसकोम्नाडजोर समेत सरकारी एजेंसी शामिल हैं।

Advertisement

रूस में एक सरकारी समर्थन वाला अन्य इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Max है। इस ऐप को रूस की सरकार ने देश में बेचे जाने वाले सभी नए स्मार्टफोन और टैबलेट में प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य किया हुआ है। इस पर यूजर्स एक दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं, पैसे भेज सकते हैं और ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऐप को वीकॉन्टेक्ट (VK) ने तैयार किया था, जिसके को-फाउंडर दुरोव थे। दूरोव ने 2014 में अपने शेयर बेचने और रूस छोड़ने से पहले इसकी स्थापना की थी। दुरोव का कहना था कि क्रेमलिन ने वीके से यूक्रेनी यूजर्स का डेटा सौंपने को कहा था। वीके अब सरकारे के स्वामित्व वाली कंपनी है। रूस अपने नागरिकों को बाहरी ऐप्स से अलग करने के लिए करीबन एक दशक से प्रयास कर रहा है। रूसी सरकार ने पहले भी टेलीग्राम को ब्लॉक करने की कोशिश की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram, Telegram Ban, Russia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.