Rolls Royce की Spectre इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, लॉन्च का समय भी हुआ तय

Spectre के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन की जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों में इसकी परछाई दिखाई देती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Rolls Royce ने ऑल-इलेक्ट्रिक Spectre कार से उठाया पर्दा
  • 2023 में लॉन्च के बाद 2030 तक पूरी तरह से बन जाएगी इलेक्ट्रिक कार कंपनी
  • हाल ही में इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट की सफल टेस्ट उड़ान भी पूरी की थी

Rolls Royce की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Spectre होगा

रोल्स रॉयस (Rolls Royce), दुनिया की सबसे लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी रफ्तार पकड़ रही टेक्नोलॉजी की दुनिया में खुद को पीछे नहीं रखना चाहती है। कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था और अब, अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Spectre से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को 2023 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि Rolls Royce Spectre इलेक्ट्रिक कार अपनी टेस्टिंग के दौरान 25 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

Rolls Royce ने ट्वीट के जरिए Spectre इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की। Rolls Royce Motor Cars के CEO Torsten Müller-Ötvös ने अपने Linkedin अकाउंट के जरिए आगामी इलेक्ट्रिक कार और कंपनी की टेक्नोलॉजी की ओर अग्रसर होने की योजनाओं की जानकारी भी दी है। नई Spectre इलेक्ट्रिक कार को कंपनी के खुद के आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है, जो फ्लैक्सिबल एल्युमीनियम पर बेस्ड आर्किटेक्चर है और Rolls Royce की भविष्य की सभी कारों में इसका उपयोग होगा।
 

Spectre के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन की जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीरों में इसकी परछाई दिखाई देती है। तस्वीरों से पता चलता है कि कार का डिज़ाइन अन्य रोल्स रॉयस कारों के समान ही होगा।

Rolls Royce Spectre के 2023 की चौथी तिमाही तक बाजार में दस्तक देने की उम्मीद है। इसी के साथ Rolls Royce ने घोषणा की है कि 2030 तक वह एक पूरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी होगी और सिर्फ इलेक्ट्रिक कार ही बनाएगी।
Advertisement
 

जैसा की हमने बताया, Rolls Royce द्वारा इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट भी तैयार किया जा रहा है। यहां तक कि कंपनी ने अपने इस ऑल-इलेक्ट्रिक विमान की पहली सफल यात्रा पूरी की है। रोल्स रॉयस ने इस एयरक्राफ्ट का नाम  स्पिरिट ऑफ इनोवेशन (Spirit of Innovation) रखा है। स्पिरिट ऑफ इनोवेशन सिंगल सीट एयरक्राफ्ट है। कंपनी का कहना है कि इसमें किसी भी विमान की तुलना में अब तक का सबसे ज्यादा पावरफुल बैटरी पैक लगा है। विमान 6000 सेल बैटरी पैक पर काम करता है और इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 500 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। रोल्स-रॉयस ने बताया है कि यह एयरक्राफ्ट 300 मील प्रति घंटा (लगभग 483 किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड से उड़ सकता है।
Advertisement

Rolls Royce ने एयर टैक्सी विकसित करने के लिए Tecnam नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है। रोल्स-रॉयस और एयरफ्रेमर टेकनम वर्तमान में स्कैंडिनेविया की सबसे बड़ी क्षेत्रीय एयरलाइन, Widerøe के साथ काम कर रहे हैं, ताकि कम्यूटर बाजार के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक यात्री विमान वितरित किया जा सके, जिसे 2026 में रेवेन्यू सेवा के लिए तैयार करने की योजना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.