इलेक्ट्रिक कार के बाद Rolls-Royce का इलेक्ट्रिक हवाई जहाज, 482 Kmph है टॉप स्पीड

rolls Royce ने इस ऑल-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का नाम  स्पिरिट ऑफ इनोवेशन (Spirit of Innovation) रखा है। कंपनी ने इस एयरक्राफ्ट की पहली सफल उड़ान भी भरी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Rolls-Royce ने इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट विकसित किया है
  • .यह 483 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ भर सकता है उड़ान
  • इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 500 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है

rolls Royce के इस इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का नाम Spirit of Innovation है

दुनिया में केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं है, जहां कंपनियां आधुनिक तकनीकों पर लगातार शोध कर रही है, बल्कि उड्डयन सेक्टर ने भी इस तरफ काफी तरक्करी कर ली है। आपने इलेक्ट्रिक कार (Electric cars) या इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric two-wheelers) को तो सड़कों पर दौड़ते देख लिया होगा, लेकिन क्या आपने इलेक्ट्रिक हवाई जहाज (Electric Aircraft) देखा है? यदि नहीं, तो आपको लग्ज़री कार निर्माता Rolls-Royce द्वारा तैयार किया गया इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट देखना चाहिए। यहां तक कि कंपनी ने अपने इस ऑल-इलेक्ट्रिक विमान की पहली सफल यात्रा पूरी की है।

rolls Royce ने इस ऑल-इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का नाम  स्पिरिट ऑफ इनोवेशन (Spirit of Innovation) रखा है। कंपनी ने इस एयरक्राफ्ट की पहली सफल उड़ान भी भरी है। यह उड़ान 15 मिनट की थी और इसके साथ कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब इलेक्ट्रिक विमानों को हवा में उड़ते देखने का समय दूर नहीं है। यह विमान रोल्स-रॉयस के अनुसार, टेस्टिंग का मुख्य फोकस स्पिरिट ऑफ इनोवेशन के इलेक्ट्रिकल और प्रोपल्शन सिस्टम पर होगा।
Advertisement

स्पिरिट ऑफ इनोवेशन सिंगल सीट एयरक्राफ्ट है। कंपनी का कहना है कि इसमें किसी भी विमान की तुलना में अब तक का सबसे ज्यादा पावरफुल बैटरी पैक लगा है। विमान 6000 सेल बैटरी पैक पर काम करता है और इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर लगभग 500 hp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। रोल्स-रॉयस ने बताया है कि यह एयरक्राफ्ट 300 मील प्रति घंटा (लगभग 483 किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड से उड़ सकता है।

बता दें कि Rolls-Royce ने एयर टैक्सी विकसित करने के लिए Tecnam नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है। रोल्स-रॉयस और एयरफ्रेमर टेकनम वर्तमान में स्कैंडिनेविया की सबसे बड़ी क्षेत्रीय एयरलाइन, Widerøe के साथ काम कर रहे हैं, ताकि कम्यूटर बाजार के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक यात्री विमान वितरित किया जा सके, जिसे 2026 में रेवेन्यू सेवा के लिए तैयार करने की योजना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Aircraft, Electric Airplane
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.